Categories: Politics

आमजन से संवाद कर मुहैया कराएं बुनियादी सुविधाएं

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री, गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि नगर निगम के नव मनोनित पार्षद और गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सदस्य, उन सभी वार्डो की जिम्मेदारी लें जहां भारतीय जनता पार्टी के पार्षद नहीं हैं। विशेष रुप से स्वच्छता, साफ-सफाई तथा आमजन से संवाद स्थापित कर लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य करना है। सोमवार को नव मनोनित सदस्य और पार्षद गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लेने के बाद मुख्यमंत्री मंत्री का आशीर्वाद लेने गए थे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि रामगढ़ ताल हमारी धरोहर है । वहां पुराने वाटर बॉडी को साफ- सफाई कर बच्चों के लिए नौकायन केंद्र बन सके। तथा पूरे शहर के सुंदरीकरण के लिए सरकार के धन का बेहतर उपयोग हो सके, उसमें आप सभी की बड़ी भूमिका है। गोरखपुर शहर, स्वच्छ और सुंदर बने इसके लिए आम नागरिकों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण है। जीडीए के सदस्यों को विशेष रूप से इंगित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जीडीए की जितनी कालोनियां है सभी कालोनियों में स्वच्छता,बसाफ सफाई के साथ-साथ आमजन की सुविधाएं, जो सरकार ने उपलब्ध कराई है। वह लोगों तक निर्बाध रूप से पहुंच सके। इसका विशेष ध्यान देना है।
इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जीडीए के नवनियुक्त सदस्यगण, पूर्व महानगर अध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव , पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व पार्षद पवन त्रिपाठी,-नवनियुक्त पार्षदगण ओम प्रकाश शर्मा, मदन अग्रहरि, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, मीरा श्रीवास्तव, अशोक मिश्र, जितेंद्र चौधरी जीतू , वीरसिंह सोनकर, धर्मदेव चौहान , रणजय सिंह जुगनू और लक्ष्मण नारंग मौजूद रहे।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago