Categories: NewsPolitics

बोले रवि किशन: विधायक होने पर इतना गुस्सा आता है तो दे दीजिए इस्तीफा

Estimated reading time: 1 minute

सरकार पर जातिगत राजनीति का आरोप लगाना शर्मनाक

गोरखपुर। सांसद रवि किशन ने नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहनदास अग्रवाल का इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा है कि अगर पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से आपको इतनी दिक्कत हो रही है तो आप पार्टी से इस्तीफा दे दें। उन्होंने आगे कहा कि विधायक राधा मोहन हमेशा पार्टी विरोधी बातों को तूल पकड़ाकर जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। वह गोरखपुर में हो रहे विकास कार्यों को बाधा पहुंचाने का कार्य लगातार कर रहे हैं। वह अनाप-शनाप बयानों से पार्टी की छवि को धूमिल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी हाल में ही फेसबुक और ट्वीटर पर उन्होंने ‘अपने विधायक होने पर गुस्सा आता है’ कहकर गैर जिम्मेदाराना बयान दिया था। वह लगातार पार्टी के पदाधिकारियों के खिलाफ सांसद और विधायकों के खिलाफ झूठे आरोपों और बेबुनियादी बातों से जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। अभी उनका एक ऑडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ है जिसमें वह साफ-साफ उत्तर प्रदेश सरकार पर जातिगत राजनीति करने आरोप लगा रहे हैं। यह बहुत ही शर्मनाक है। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मनोबल गिरता है। इनके बयानों से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। वह समाज को उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़काने और भ्रमित करने का प्रयास लगातार कर रहे हैं। रविकिशन ने कहा है कि अगर नगर विधायक को पार्टी की नीतियों और कार्यशैली से इतनी ही दिक्कत है तो पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दें।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

1 month ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago