Categories: News

राहत: तालाब, नदी, कुंआ, पोखरे में मौत पर मुआवजा देगी यूपी सरकार

Estimated reading time: 1 minute

लखनऊ/ गोरखपुर। तालाब, नदी, पोखरों, झील, नहर और कुंआ में डूबने से होने वाली मौत को राज्य आपदा घोषित कर दिया गया है। इसके तहत पीड़ित परिवारों को मुआवजा का प्राविधान किया गया है। किसी भी परिवार के सदस्य की मौत पर प्रदेश सरकार मुआवजा देगी। सीएम योगी ने मुआवजा देने का निर्देश जारी किया है। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यूपी में इसके पहले बेमौसम भारी बारिश, अतिवृष्टि, आकाशीय बिजली, आंधी तूफान, लू-प्रकोप, नाव दुर्घटना, सर्पदंश, सीवर सफाई, गैस रिसाव, बोरवेल में गिरने से होने वाली मौत को राज्य आपदा घोषित किया गया था। अपर मुख्य सचिव राजस्व ने इस संबंध में प्रदेश के सभी डीएम को निर्देश भेजते हुए कहा गया है कि राज्य आपदा में शामिल होने वाली आपदाओं से मौत होने पर निर्धारित मुआवजा दिए जाने की व्यवस्था है। इसी तरह डूब कर होने वाली मौतों पर भी आपदा श्रेणी में होंगी।

एसडीएम करेंगे पुष्टि, मिलेगी राहत की राशि
अधिसूचना में कहा गया है कि किसी भी आपदा से जनहानि की दशा में एसडीएम द्वारा पुष्टि के बाद ही राहत राशि का भुगतान करने की व्यवस्था है, जिससे आपदा राहत राशि का दुरुपयोग न होने पाए। डूबकर होने वाली मौतों पर एसडीएम स्थलीय परीक्षण करेगा। उसकी पुष्टि के बाद ही मुआवजा दिया जाएगा। आपदा या दुर्घटनावश डूबकर होने वाली मृत्यु और स्वेच्छा से डूबकर होने वाली मृत्यु में अंतर का अंतिम फैसला डीएम का होगा।

आपराधिक मामलों में मौत पर नहीं मिलेगी मदद
किसी व्यक्ति की मृत्यु, आत्महत्या या अन्य आपराधिक मामलों के फलस्वरूप होती है, तो ऐसी दशा में मृतक आश्रित को कोई सहायता राशि नहीं दी जाएगी। उक्त घोषित राज्य आपदा के संबंध में होने वाला खर्च स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड से व्यय किया जाएगा।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

1 month ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago