Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। बस्ती के बर्खास्त सिपाही ने गोरखपुर में सीरियल मर्डर करने की धमकी देकर हड़कंप मचा दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से पुलिस हरकत में आ गई। कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के बसडीला, गोनर निवासी दिग्विजय राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की टीम सर्विलांस की मदद से सिपाही के बारे में जानकारी जुटा रही है। बस्ती पुलिस लाइन में तीन और चार दिसंबर को दुर्व्यवहार करने के मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई हुई। उसने पुलिस अधिकारियों को अपशब्द कहे। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल किया। 10 दिसंबर को भी उसने पुलिस लाइन में हंगामा किया। कुर्सियां तोड़कर साथी पुलिस वालों संग अमर्यादित व्यवहार किया। फेसबुक पर लाइव होकर गलत बातें कहने पर एसपी हेमराज मीणा ने उसे बर्खास्त कर दिया। इसके बाद उसने एसपी हेमराज मीणा को भी जानमाल की धमकी दी। कप्तान पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया।
दो दिन पहले फेसबुक पर लाइव होकर दी धमकी
जमानत पर छूटने के बाद भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। रविवार को उसका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। फेसबुक पर लाइव होकर दिग्विजय ने गोरखपुर में तीन सीरियल मर्डर करने की धमकी दी। उसने कहा कि पहली हत्या वह मोहद्दीपुर में करेगा। हत्या क्यों और किसकी हुई है। यह बात घटना के बाद पता चलेगी। मामला संज्ञान आने पर डीआईजी—एसएसपी जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर कैंट थाना पुलिस ने सिपाही के दिग्विजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अब सरगर्मी से उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उसके खिलाफ बस्ती में एक नया मुकदमा लिखा गया है।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…