Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। बुधवार की देर रात जिले में एक और कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मचा रहा। बांसगांव की रहने वाली एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। उधर गोरखनाथ एरिया के साकेतनगर में कानपुर से लौटे परिवार को क्वारंटीन किया गया है।
मंगलवार को दिल्ली से लौटा परिवार, महिला कोरोना की शिकार
बांसगांव एरिया की एक फैमली मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से अपने गांव आई। उस परिवार के एक व्यक्ति के लीवर में संक्रमण है, जिसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा था। यह मरीज, कई साल से परिवार समेत दिल्ली में रह रहा था। सफदरजंग अस्पताल में इलाज के बाद हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने 23 हजार रुपए में एंबुलेंस तय किया। मंगलवार को अपने गांव आ गए। एंबुलेंस में मरीज के साथ उसकी पत्नी, दो बेटी और तीन साल का पोता भी था। ये लोग जब गांव पहुंचे तो वहां लोगों ने विरोध किया। जानकारी होने पर प्रधान सभी को बांसगांव सीएचसी ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। उसी एंबुलेंस से सभी लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल में जांच के बाद सबको नंदानगर स्थित 100 बेड टीबी अस्पताल में क्वारंटीन किया। जांच के लिए उनका सैंपल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। इनमें से एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में अभी तक दिल्ली से लौटे दो लोगों को पॉजिटिव पाया गया। दोनों का जुड़ाव सफदरगंज से है।
साकेत नगर के 6 लोग क्वारंटीन, जांच की मांग
गोरखनाथ एरिया के साकेत नगर में एक परिवार के 6 लोग क्वारंटीन किए गए हैं। उनकी कोरोना जांच कराने के लिए पुलिस ने हेल्थ डिपार्टमेंट को पत्र भेजा है। उस परिवार की रिश्तेदारी कानपुर में है जहां की एक महिला कोरोना पॉजिटिव है। उससे मिलने परिवार के लोग गए थे। उनके लौटने पर पुलिस को जानकारी हुई। अब सबकी निगाहें उस परिवार की रिपोर्ट पर टिकी हैं। फिलहाल सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
– तीन वर्ष के डॉगी ने किया कमाल, 72 रुपये में मिली ‘विशेष सेवा’ –…
गोरखपुर। छठ महापर्व सम्पन्न होने के पश्चात यात्रियों की वापसी यात्रा को सुगम बनाने के…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को “गंगोत्री रंगोत्सव–2025” के अंतर्गत आयोजित “चित्रकला प्रतियोगिता…
गोरखपुर । जीआरपी ने काले धन के जाल पर बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार देर…
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बृहस्पतिवार को लाल डिग्गी पार्क का निरीक्षण किया।…
— 2003 के बाद पहली बार मतदाता सूची का गहन सत्यापन — 7 फरवरी 2026…
View Comments
Aakhir ye log humari mushkilo ko q badha rahe h. Aakhir kaise ye log lagbhag 900 se 1000 km se kaise ek rajya se doosre rajya me pahuch rahe h aur police hum logo ko binawajah pareshan kar rahi h. Wah g wah achcha h kare koi bhare koi. Shahar me to police sthaniya nivasiyo par binawajah bahut roaab aur sakhti dikha rahi h. Ye police border par kya kar rahi h. Aakhir humara dosh kya h . Q hum 24×7 lockdown bhugte. KISI ZIMMEDAR KE PAAS HAI KOI JAWAB.
Irresponsible administration in gorakhpur
No effect of lockdown if it is allowed to cross inter state border without proper test.
Hum lockdoun ka palan kare aor mariz dehli se aajarahe yahan
आखिर ये लोग गोरखपुर कैसे आ रहे हैं जब दिल्ली एवं उ प्र की सीमाओं को सील कर दिया गया है।
इस तरह जनपद के बॉर्डर को पार कर एम्बुलेंस की आड़ में कोरोना संक्रमितों का आ जाना कहीं न कहीं हमारे सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रहा है।