Categories: CrimeNews

शाहपुर इलाके में किशोरी से गैंग रेप, दरोगा और सिपाहियों सहित छह पर अलग—अलग एफआईआर

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। शाहपुर इलाके के बिछिया कॉलोनी में मंगलवार की रात एक नर्तकी का मुंह दबाकर दो युवकों ने गैंग रेप किया। उसे कालोनी में एक कमरे में ले गए। बीयर पिलाकर उसके साथ वारदात की। घटना के 13 साल की किशोरी हड़हवा पुलिस चौकी पर पहुंची तो दरोगा ब्रजेश यादव ने भगा दिया। उससे मामले की जानकारी लेने के बजाय दोषी बताते हुए घर जाने कहा। बुधवार को पीड़ित किशोरी का वीडियो वायरल होने पर डीआईजी—एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने खुद जांच की। पीड़ित और उसके परिजनों से बात करके गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में वीडियो वायरल करने वाले तीन सपा नेताओं, चौकी इंचार्ज और एक सिपाही के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। गैंग रेप की सूचना मिलने पर लापरवाही करने, पीड़ित को भगा देने के आरोप में पुलिस कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। जिले में यह पहला मामला है जिसमें एक साथ तीन पक्षों पर अलग—अलग मुकदमे दर्ज हुए हैं।
अगवा करके किशोरी से किया गैंग रेप
गोरखनाथ के पास रहने वाली एक किशोरी आर्केस्ट्रा में डांस करती है। मंगलवार को वह एक कार्यक्रम के लिए शाहपुर, बशारतपुर में गई थी। रात होने की वजह से उसने अपनी दो सहेलियों को घर जाने के लिए कह दिया। अकेले ही बौलिया कॉलोनी तरफ से आने लगी। युवती का कहना है कि तीन युवक मिले। तीनों ने उसका मुंह दबा लिया। उसे एक कमरे में लेकर चले गए। तीनों ने उसके साथ बारी—बारी से रेप किया। किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर वह हड़हवा पुलिस चौकी पर पहुंची। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की। उल्टे उसे ही डांटकर भगा दिया।

वीडियो जारी होने पर हरकत में आई पुलिस
बुधवार को किशोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। यह वीडियो जारी होते ही हड़कंप मच गया। डीआईजी— एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने इसकी जानकारी ली। बिना विलंब किए ही वह शाहपुर थाना पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित किशोरी से जानकारी ली। उसके परिजनों से बात की। इसके बाद उन्होंने डीएम को जानकारी दी।

लापरवाही में नपे चौकी इंचार्ज, कांस्टेबल, हुई एफआईआर
महिला अपराध में लापरवाही सामने आने पर डीआईजी ने हड़हवा चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल धर्मेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की। इस मामले में सपा नेता चर्चिल अधिकारी, आशीष कुमार और आफताब आलम के खिलाफ केस दर्ज किया गया। डीआईजी के निर्देश पर दोनों पुलिस वालों पर एफआईआर हुई।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago