Categories: Crime

अधिवक्ता की पीठ में तमंचा सटाकर मार दी गोली, मौत

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गगहा इलाके में भूमि विवाद को लेकर शिवपुर में अधिवक्ता राजेश्वर पांडेय (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार की सुबह तड़के हुई। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद हत्या की सूचना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपित गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस की अलग— अलग टीमें दबिश देने में लगी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है।

गोला में प्रैक्टिस करते थे राजेश्वर पांडेय
शिवपुर निवासी अधिवक्ता राजेश्वर पांडेय गोला तहसील में प्रैक्टिस करते हैं। उनके पट्टीदार चंकी पांडेय से भूमि का विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है। दोनों पक्षों का मकान एक दूसरे के आमने—सामने हैं। रविवार की सुबह चंकी पांडेय के बाबा से अधिवक्ता की किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद मामला इतना गर्म हुआ कि दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। मारपीट के दौरान किसी ने राजेश्वर पांडेय की पीठ में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली चलने से भगदड़ मच गई। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना पर फारी फोर्स मौके पर करके पुलिस अधिकारी जांच पड़ताल में जुट गए।

घटना का वीडियो देखने के लिए क्लिक करें यह लिंक
https://youtu.be/zdQG_Bz2uc4

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago