Categories: Crime

साफ्टवेयर से पत्नी की जासूसी, दो लाख में हत्या की सुपारी

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। 03 जून की देर शाम पादरी बाजार के स्टर्नपुर मोहल्ले में रहने वाली नायब अली की पत्नी कलीमुनिशा पर गोलियां चलीं। एक ही बाइक से आए ​तीन बदमाश गोली बरसाकर फरार हो गए। फायरिंग से पूरा मोहल्ला कांप उठा। पुलिस को सूचना दी गई। जांच शुरू हुई तो पता लगा कि कुछ दिन पहले एक युवक अपनी प्रेमिका संग किराए पर कमरा लेकर रहने आया। दोनों के बीच विवाद होने पर युवती कमरे में ताला बंद करके चली गई। जाते—जाते मकान मा​लकिन से कह गई कि जब तक मैं ना आउं तब तक कमरे से कोई सामान नहीं निकलेगा। पुलिस को लगा कि इसी कारण महिला पर गोली चली। जबकि असल कहानी कुछ और ही निकली। पति ने ही दो लाख रुपए में पत्नी की हत्या की सुपारी थी। पुलिस ने उसकी योजना पर पानी फेर दिया।

गोली चलाकर भागे तीन बदमाश, बची महिला की जान
एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि तीन जून की रात में पादरी बाजार के स्टर्नपुर में रहने वाली महिला कलीमुनिशा के घर बाइक से पहुंचे बदमाशों ने गोलियां चलाईं। महिला के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो हमलावर फरार हो चुके थे। शाहपुर पुलिस ने साजिश के तहत हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जानकारी मिली कि महिला की शादी कुशीनगर, नेबुआ नौरंगिया के मौइली मिश्रौलिया निवासी नायब अली 14 साल पहले हुई थी। चार साल से दोनों के बीच विवाद चल है। महिला अपने दो बेटों के साथ पादरी बाजार वाले मकान में रहती है।

दो लाख में दी सुपारी, बिहार से हॉयर किया शूटर
सर्विलांस की मदद से क्राइम ब्रांच और शाहपुर पुलिस ने हत्या की सुपारी लेने वाले बदमाश मुहम्मद इफ्तखार उर्फ गुड्डू मियां निवासी रामधाम मंदिर बंगहा नंबर एक (बिहार) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि नायब अली ने पत्नी की हत्या करने की सुपारी दी थी। दो लाख रुपए में बात तय हुई। नायब अली के भांजे नौसाद उर्फ पुट्टू ने यह सौदा तय कराया। एडवांस के तौर पर उसे छह हजार रुपए मिले। बाकी काम पूरा होने पर दिया जाना था। घटना में प्रमोद और फिरोज नाम के दो बदमाश भी शामिल थे। महिला की हत्या की साजिश रचने के पहले शूटर और एक अन्य सा​हिल ने किराएदार बनकर रेकी की। वह एक युवती को अपनी पत्नी बनाकर कमरे पर ले आया था। जो विवाद के बहाने गायब हो गई। दोनों ने कुछ दिनों तक महिला की निगरानी की। फिर उस पर गोली चलाने का फैसला लिया।

मोबाइल गिफ्ट कर जीता दिल, करता रहा जासूसी
इफ्तेखार उर्फ गुड्डू मियां एक शातिर बदमाश है जिसके खिलाफ बिहार में कुल 19 मुकदमें दर्ज हैं। एक मुकदमें में उसे आजीवन कारावास की सजा मिली है जिसमें सशर्त जमानत पर छूटा था। आरोपितों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल बाइक, तमंचा और कारतूस के दो खोखे मिले हैं। इस घटना में शामिल बदमाश साहिल पहले ही गिरफ्तार हुआ था। साहिल ही वह शख्स है जो किराएदार बनकर अपनी प्रेमिका संग पहुंचा था। विदेश में रहने वाले पति को पत्नी के चाल—चलन पर संदेह था। उसे लगता था कि पत्नी के नाजाजय रिश्ते अन्य लोगों संग है। दो साल पूर्व नायब घर लौटा तो उसने अपनी बीवी को नया मोबाइल फोन दिया। शौहर के हाथों महंगा मोबाइल फोनकर वह खुश हुई। उसे नहीं पता था कि जासूसी के लिए पति ने वह मोबाइल खरीदा। सच यह है कि तब नायब ने दो मोबाइल खरीदे। दोनों में एक ऐसा साफ्टवेयर इंस्टाल किया जिससे वह पत्नी पर नजर रख सके। पत्नी की बातचीत, मैसेजिंग और अन्य गतिविधियों उसको पता चलती रही। पत्नी से दूरी बढ़ने पर उसे लगा कि मकान नहीं मिलेगा। किराए के विवाद का रूप देकर उसने पत्नी की हत्या कराने का प्लान बनाया। लेकिन इस बार उसकी योजना फेल हो गई। अब वह जेल में सलाखों के पीछे हैं।

गोरखपुर: आशुतोष मिश्रा

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago