Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। भटहट के पिपरी में प्रदेश के पहले आयुष विवि का शिलान्यास और बालापार सोनबरसा में महायोगी गुरु गोरखनाथ विवि का लोकार्पण करने आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोनबरसा में भोजन करेंगे। उनके लंच के लिए लिट्टी-चोखा, काला नमक चावल और पनीर बेगम बहार परोसने की तैयारी पूरी हो चुकी है। राष्ट्रपति के गोरखपुर आगमन से प्रस्थान तक नाश्ते और दोपहर के भोजन का पूरा मेन्यू तैयार कर लिया गया है। राष्ट्रपति भवन से अनुमति के बाद सारी तैयारी चल रही है। चाय से लेकर भोजन तक में क्या रहेगा? जिम्मेदार को अवगत करा दिया गया है।
एयरपोर्ट पर चाय और फल, सोनबरसा में भोजन
28 अगस्त को एयरपोर्ट आगमन पर सबसे पहले ग्रीन- टी दिया जाएगा उसके बाद मौसमी फल परोसा जाएगा। यहां से प्रस्थान के बाद पिपरी में हाई-टी का इंतजाम किया गया है। यहां ग्रीन टी के बाद ड्राई फ्रूट और फिर मौसमी फल परोसे जाएंगे। यहां से सोनबरसा में भोजन का इंतजाम किया गया है। लंच में राष्ट्रपति को सबसे पहले वेजीटेबल सूप दिया जाएगा। इसके बाद मेन कोर्स में लिट्टी चोखा, दाल तड़का, पनीर बेगम बहार, सेव-टोमैटो करी और सिद्धार्थनगर का ओडीओपी काला-नमक चावल भी थाली में परोसा जाएगा। भोजन के बाद सुगर फ्री अंजीर की खीर दी जाएगी। इन सभी व्यंजनों को बनाने के लिए गोरखपुर के एक निजी होटल को जिम्मेदारी मिली है। यहां सेफ बाहर से बुलाए जा रहे हैं। लंच तैयार करने के समय जिला प्रशासन की खाद्य विभाग की पूरी टीम मौजूद रहेगी।
यह है पूरा मेन्यू
– आगमन गोरखपुर एयरपोर्ट
हाई-टी
मसाला/ग्रीन/ब्लैक टी
मौसमी फल
पिपरी हाई-टी
हाई-टी
मसाला/ग्रीन/ब्लैक टी
मौसमी फल
ड्राई फूट
सोनबरसा में लंच
वेजीटेबल सूप
ग्रीन सलाद
सादा दही
लिट्टी-चोखा
पनीर बेगम बहार
सेव टोमैटो करी
दाल तड़का
काल नमक चावल
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…