माटी कला मेले से शिल्‍पकारों की दीपावली की खुशियां हुई दोगुनी

Estimated reading time: 1 minute

– बेहतरीन कलाकृतियों की हो रही जमकर खरीदारी

– ‘वोकल फॉर लोकल’ ने विक्रेताओं के चेहरों पर बिखेरी मुस्‍कान

– माटी कला मेले में चमक रहे यूपी के जनपदों के बेजोड़ उत्‍पाद

• रीतेश मिश्र
लखनऊ। आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल की राह पर यूपी के कदम तेजी से बढ़ रहे हैं। दीपावली के पावन अवसर पर लखनऊ के खादी भवन में यूपी के 15 जनपदों के माटी कलाकार अपने उत्‍पादों से लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। गुलाबी ठंड के बीच खरीदारों की भीड़ दुकानदारों के चेहरों पर मुस्‍कान बिखेर रही है। तीस स्‍टॉलों में आजमगढ़, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, बनारस समेत अन्‍य जनपदों की बेहतरीन कलाकृतियों की खरीदारी लोग जमकर कर रहे हैं।

माटी कला मेले में आए शिल्‍पकारों ने बताया कि ओडीओपी के तहत सरकार ने उनके कार्य को राष्‍ट्रीय व अन्‍तर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर न केवल पहचान दिलाई है बल्कि कोरोना काल में इस मेले का आयोजन कर हम लोगों के त्‍योहार को खुशियों के रंगों से रंग दिया है। मेले में एक ओर लोग जहां गोरखपुर के मशहूर टेराकोटा को खरीदते दिखे वहीं गोबर से बने गणेश-लक्ष्‍मी, दीये, सजावटी सामान के साथ मिट्टी के बने दीप, झालर, फाउंटेन, गमले और सजावटी मूर्तियां भी लोगों ने खूब खरीदी।

कारोबारी बोले मिल रहा दोगुना लाभ

कानपुर के विनोद ने कहा कि मेले से हम कलाकारों को दोगुना लाभ मिल रहा है। खरीदारों की प्रतिक्रिया सकारात्‍मक मिल रही है। मेरे पास 100 तरह के माटी से बने उत्‍पाद हैं जो लोगों को पसंद आ रहे हैं।

आजमगढ़ के कारोबारी अवधेश ने बताया कि कोरोना काल के बाद इस मेले के आयोजन से हम कारोबारियों को लाभ मिला है। स्‍टॉल में 10 रुपए से लेकर 1200 तक के उत्‍पाद हैं। सरकार ने हम माटी कलाकारों को मंच दिया जिससे अब हमारी कमाई दोगुनी हो रही है।

आजमगढ़ के घुघरू राम ने बताया कि दीपावली पर मेले के आयोजन से हम छोटे कारोबारियों को सुविधा मिली है।

गोरखपुर के राममिलन प्रजापति ने बताया कि मशहूर टेराकोटा के 100 उत्‍पादों को लेकर आए हैं। 60 रुपए से 5500 तक के उत्‍पादों को लोग खरीद रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि मेले में आने से मुनाफा दोगुना हो गया है।

कुशीनगर की दिव्‍या सिंह ने बताया कि 150 मिट्टी के उत्‍पादों समेत सजावटी सामानों को लेकर आए हैं जो लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस मेले में सकारात्‍मक प्रतिक्रिया मिल रही है और कमाई भी खूब हो रही है।

खरीदार बोले- कम दामों में मिल रहे उत्‍पाद

गोमतीनगर की पूनम गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने मेक इन इंडिया मेड इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल के तहत उत्‍पादों की खरीदारी के लिए लोगों से अपील की थी योगी सरकार ने कोरोना काल के बाद कम समय में ऐसे मेले का आयोजन कर गरीब कारोबारियों को प्रोत्‍साहित किया है।

अर्चना कक्‍कड़ ने बताया कि मेहनतकश कारोबारियों की मेहनत को सराहने का मौका मिल रहा है। अपने गांव कस्‍बों में बने उत्‍पादों को बढ़ावा देने का मौका मिल रहा है। माटी कला मेले में आकर जनपदों के खूबसूरत उत्‍पादों को खरीद बेहद अच्‍छा लग रहा है।

गरिमा गोयल ने बताया कि कम दामों में सुन्‍दर उत्‍पाद एक ही छत के नीचे मिल रहे हैं। यहां अलग-अलग तरह की किस्‍मों के उत्‍पाद मौजूद हैं। माटी मेले में उत्‍पादों की गुणवत्‍ता बेहद अच्‍छी है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

12 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

13 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

14 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago