Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। खुद को सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खास और गोरखनाथ मंदिर का सेवादार बताकर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अफसर पर दबाव बनाने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीपीगंज थाना में उसके खिलाफ फर्जी तरीके फोन करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। कहा जा रहा है कि वह कई महीनों से यही काम कर रहा था। अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर पर सीएम के साथ अपने भाई संग अपनी फोटो भेजकर अर्दब में लेता था। पीपीगंज पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।
फोन करने पर अधिकारी ने कर दी शिकायत
प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड के अफसर के पास कई दिनों से फोन जा रहा था. फोन करने वाला ठेके के काम के अलावा नौकरी के लिए पैरवी कर रहा था। फोन करने वाला हर बार खुद को मुख्यमंत्री का खास बताता था। वह खुद को गोरखनाथ मंदिर का सेवादार भी बताता रहता था। मुख्यमंत्री के साथ उसकी फोटो देखकर अधिकारी भी अर्दब में आ गए। शनिवार को दोबारा फोन करने पर अधिकारी ने इसकी शिकायत कर दी। मीटिंग में उन्होंने मामला बता दिया। इसकी जानकारी होते ही लखनऊ से कार्रवाई का आदेश आ गयाा। हरकत में आई पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। लेकिन पुलिस अधिकारी इस बात में कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। युवक की पहचान पीपीगंज के मखनहा निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…