Categories: Crime

गोरखपुर में गढ़ी गई थी रणजीत बच्चन के मर्डर की कहानी!

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। रविवार को लखनऊ, हजरतगंज में हुए रणजीत बच्चन की हत्या में महिला समेत तीन लोगों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। गोरखपुर के सीओ क्राइम प्रवीण सिंह और लखनऊ के एसीपी अभय मिश्रा की टीम को यह कामयाबी मिली। पुलिस से जुड़े लोगों का कहना है गोरखपुर के रहने वाले हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या की साजिश गोरखपुर में गढ़ी गई थी। हालांकि इस पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। प्रॉपर्टी, पैसे और अवैध संबंधों के इर्द-गिर्द घूम रहे राज जल्द ही खुल जाएंगे।

रविवार की सुबह हुई थी हत्या
रणजीत बच्चन हजरतगंज थाना क्षेत्र के ओसीआर बिल्डिंग के बी ब्लॉक में रहते थे। रविवार की सुबह 6 बजे  आदित्य श्रीवास्तव के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सीडीआरआई के पास जब वह ग्लोब पार्क से निकल रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। नाक की सीध में गोली मार दी। सिर में गोली लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं इस वारदात में उनके दोस्त आदित्य भी घायल हुए थे।

सपा से जुड़ाव मिला था राज्य मंत्री का दर्जा
विश्व हिंदू महासभा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन लंबे समय तक समाजवादी पार्टी से भी जुड़े रहे। वह सपा के लिए गोरखपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाते थे। पत्नी कालिंदी निर्मल शर्मा के साथ सपा की शांति सद्भावना यात्रा में भी भागीदारी की थी। सपा की साइकिल यात्रा में भाग लेने पर ही मुलायम सरकार ने रणजीत को राज्यमंत्री का दर्जा भी दिया था। सात लाख किमी से अधिक की साइकिल यात्रा में भाग लेने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड में भी उनका नाम दर्ज है।

गोरखपुर में दर्ज थे दो मुकदमे
सपा सरकार में रणजीत को लखनऊ की ओसीआर बिल्डिंग में फ्लैट आवंटित किया गया था। उनकी दो पत्नियां थीं। पहली पत्नी का नाम कालिंदी और दूसरी का स्मृति है। पहली पत्नी गोरखपुर में रहती है और संबंध विच्छेद हो जाने के बाद पहली पत्नी ने ही गोरखपुर में रणजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। रणजीत पर रेप का भी आरोप लगा था। इसका मुकदमा भी शाहपुर में दर्ज है। रणजीत बच्चन की हत्या में प्रोफशनल शूटरों का सहारा लिया गया था। घटना के पर्दाफाश के लिए लखनऊ और गोरखपुर पुलिस एक साथ काम कर रही थी। गुलरिहा के पतरा में रणजीत बच्चन की भूमि, शाहपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर, स्कूल प्रबंधक से जुड़ाव और निजी रिश्तों को खंगालने के दौरान पुलिस को पता लगा कि घटनास्थल पर मौजूद रहने वाला एक शख्स मुंबई भाग गया है। मोबाइल टावर की लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और परिवार के लोगों से पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर एक महिला सहित तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago