इतिहास में गुम हुए क्रांतिकारियों की कहानी “1922 प्रतिकार चौरीचौरा”, गोरखपुर में चल रही फिल्म की शूटिंग

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर, चाय पंचायत टीम।
चौरीचौरा कांड के इतिहास में गुम हो गए क्रांति​वीरों की कहानी पर आधारित फिल्म “1922 प्रतिकार चौरी चौरा” की शूटिंग गोरखपुर में चल रही है।100 वर्ष पहले घटित इस जनक्रांति के ऊपर आधारित ये फिल्म इतिहास में कहीं खो गए क्रांतिकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि है। प्रस्तुतकर्ता रवि शंकर खरे, लेखक निर्देशक अभिक भानु ने इस फिल्म को लेकर काफी शोध किया है। फिल्म निर्माण से जुड़े सभी लोग अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं। अभिक भानु कहते हैं ये आइडिया उन्हें प्रधानमंत्री के अभिभाषण से आया कि “ये एक कांड नहीं संग्राम है।”

सांसद रवि किशन निभा रहे भगवान अहीर की भूमिका
चौरीचौरा जनक्रांति के प्रमुख नायकों में से एक क्रांतिकारी भगवान अहीर की भूमिका निभा रहे गोरखपुर सांसद रवि किशन इस किरदार को अपने अभिनय कौशल से जीवंत बना रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता अनिल नागरथ, अशोक भंतिया, अजय मलकानी, अनीता सहगल, विजय त्रिवेदी और प्रदेश के अनेक प्रतिभाशाली रंगकर्मी भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। कैमरामैन मनोज गुप्ता हैं। इस फिल्म के आर्ट डायरेक्टर यशवंत देशमुख और सदानंद हैं।

सीएम का मिल रहा आशीर्वाद, निर्माण में पूरा प्रोत्साहन
क्रिएटिव प्रोड्यूसर एवं मीडिया हेड गौरव शंकर खरे ने बताया की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के असीम स्नेह प्राप्त है और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल, राज्य सभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला, देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी, बांसगांव सांसद कमलेश पासवान, नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल और ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, व्यापार प्रकोष्ठ के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पुष्पदं​त जैन और देश-प्रदेश के अन्य प्रतिष्ठित लोगों का प्रोत्साहन और आशीर्वाद मिल रहा है।


गोरखपुर में कई जगहों पर फिल्म की लोकेशन
फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने भी हमें इस विषय पर फिल्म बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। लोकल मीडिया का भी भरपूर साथ-सहयोग हमें मिल रहा है। चौरीचौरा जनक्रांति के इतिहास और फिल्म का विस्तृत विवरण नई दिल्ली से प्रकाशित पत्रिका ” गौरवशाली भारत” में विशेषांक के रूप में किया गया जो सभी पटल पर सराहा जा रहा है। फिल्म की शूटिंग इन दिनों गोरखपुर के महायोगी गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के साथ ही पूर्व मेयर अंजू चौधरी के घर और डीबी इंटर कॉलेज में दिनरात विभिन्न शिफ्ट में चल रही है। कुसम्ही जंगल, गोला बाजार, चौरी चौरा और राप्ती तट पर भी फिल्म के विभिन्न महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग होनी है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago