Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। मौसम का कहर किसानों पर बरपा। तूफान और बारिश से गेहूं की फसल चौपट हो गई। टीन शेड के मकान, पेड़ ढहने और गिरे पोल की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। जंगल कौड़िया- कालेसर फोरलेन पर पोल में टकराए युवक की जान चली गई। मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने जाम लगाया। चौरीचौरा में बिजली गिरने से महिला की जान चली गई। लकड़डीहा निवासी रामकरन की पत्नी आशा देवी शनिवार की सुबह नित्यकर्म के लिए घर से निकली थी। तिवारीपुर के इलाहीबाग में दीवार गिरने से अनवर के बेटे आरिफ की मौत हो गई। एक अन्य अब्दुल का बेटा अशफाक घायल हो गए। लोगों ने पुलिस को बताया कि सभी सोते हुए घटना के शिकार हो गए। तिवारीपुर पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया।
फसलों को पहुँचा भारी नुकसान, तबाह हो गए किसान
जिले में आंधी-तूफान से फसलों को भारी नुकसान पहुँचा। गेंहू की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई। बरबादी से किसानों की हालत खराब हो गई है। जिले के रामपुर गोपालपुर, सियारामपुर, महराजगंज, परमेश्वरपुर, ठाकुरपुर नंबर एक और दो, बालापार, बैजनाथपुर, टिकरिया, बढ़नी, देवीपुर सहित अन्य गावों में काफी खराब स्थिति है। रामरूप, सुभाष, कृपाल, अनिरुद्ध, लक्ष्मण, संग्राम सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस नुकसान की भरपाई संभव नहीं है।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…