Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट हैं। तीन जनवरी, शुक्रवार को साल के पहले जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी। इस दौरान किसी तरह का बवाल ना हो इसके लिए एसएसपी डा. सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली सर्किल में फ्लैग मार्च किया। तिवारीपुर थाने से निकलकर पुलिस फोर्स जाफरा बाजार होते कोतवाली और राजघाट से गुजरी। पिछली कुछ घटनाओं को देखते हुए पुलिस के अधिकारी सतर्क हैं। सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी न होने पाए, इसकी निगरानी की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति वाट्स एप, ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भ्रामक सूचनाएं देता है या आपत्तिजनक टिप्पणियां कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है। तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली सर्किल में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। इससे न केवल बाजारों और चौराहों, आसपास की छतों पर भी जांच की जाएगी। 20 दिसम्बर को जुमे की नमाज के बाद हुए विवाद में पत्थरबाजी करने वाली भीड़ से 60 और लोगों की पुलिस ने फोटो खोज निकाली है। इनकी फोटो शीघ्र जारी कर पहचान कराई जाएगी।सीओ कोतवाली बीपी सिंह ने बताया 60 नए उपद्रवी पहचाने गए हैं।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…