Categories: OtherUp

गोरखपुर महोत्सव में विशेष कौशल दिखाएंगे दिव्यांग बच्चे, अलग-अलग कैम्प में सीआरसी करा रहा तैयारी

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव में जहां फिल्मी सितारों से शाम की महफ़िल सजेगी। कला के मंच पर तरह-तरह की प्रतिभाए दिखेंगी। वहीं इस बार मेंटली और फिजिकली चैलेंज्ड बच्चे भी अपना कौशल दिखाएंगे। सीआरसी गोरखपुर की तरफ से बच्चों को रैंप पर कैटवॉक करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। कैट वॉक में श्रवण बाधित बालकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। भारतीय सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान बालक प्रस्तुत करेंगे। अस्थिबाधित दिव्यांग बच्चे व्हील चेयर रेस कॉम्प्टीशन में भाग लेंगे।

गोरखपुर मंडल के विभिन्न जगहों से आए हुए बच्चे पारंपरिक परिधान को प्रजेंट करेंगे। कैटवॉक में आठ बच्चे शामिल होंगे। राष्ट्रगान गान में उनके साथ- साथ सामान्यजनों के साथ ही मंच के नीचे 20 अन्य बच्चे भी गायन में शामिल होंगे। समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुर्नवास एवं दिव्यांगजन शक्तिकरण केंद्र गोरखपुर के डायरेक्टर रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि बच्चों की तैयारी चल रही है।

सीएम ने कहा, लोकल आर्टिस्ट को मिले ज्यादा मौका
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि गोरखपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक मौका दिया जाए। लोक कला एवं लोक संस्कृति को बढ़ावा देना और आगे बढ़ाना ही महोत्सव का उद्देश्य है। शनिवार की शाम गोरखनाथ मंदिर में सीएम, महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहाकि शासकीय योजनाओं को भी महोत्सव से जोड़ा जाए। अलग-अगल दिन के लिए अलग-अलग थीम हो। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि
महोत्सव की शिल्प प्रदर्शनी में 12 राज्यों के शिल्पी आ रहे हैं। बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago