Categories: BhojpuriEntertainment

लखनऊ में पूरी हुई ‘सजना पर दिल आ गईल’, मार्च में हो सकती है रिलीज

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। जिले के फ़िल्म निर्माता मनोज कश्यप की भोजपुरी फ़िल्म’ सजना पर दिल आ गईल’ की शूटिंग लखनऊ में पूरी हुई। पवन सिंह और तनुश्री की इस फ़िल्म में अविनाश शाही, पंकज केसरी, कुणाल सिंह, बृजेश त्रिपाठी, सुशील सिंह, संजय वर्मा, किरण यादव, प्रिया पांडेय, नम्रता थापा, स्मृति सिन्हा विशेष भूमिका में हैं। फ़िल्म के डायरेक्टर उमर खान हैं।

म्यूजिक गुणवंत सेन, डीओपी तोता- मैना नायडू और गीत सचिदानंद पांडेय कवच के हैं। निर्माता ने बताया कि इसकी स्टोरी एक फैमिली ड्रामा पर आधारित है। भोजपुरी में ये फ़िल्म सपरिवार मनोरंजन करेगी। इसमें भोजपुरी मिठास मिलेगी। फ़िल्म की ज्यादातर शूटिंग गोरखपुर, मुंबई और लखनऊ के लोकेशन पर हुई है।

गोरखपुर निवासी निर्माता मनोज कश्यप इसके पहले भी कई फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। उनका कहना है कि भोजपुरी में फिल्में खूब चल रही हैं। एक बड़ा वर्ग इसे देख रहा है। यदि फिल्में नहीं चलती तो इतने स्टार कहां से नजर आते? अब तक तमाम लोग दूसरे कारोबार में लग जाते।

मनोज का मानना है कि कुछ लोग जानबूझ कर मार्केट में भोजपुरी फिल्मों के प्रति दुष्प्रचार करते हैं। यूपी, बिहार, दिल्ली ही नहीं बल्कि देश-विदेश में भोजपुरी भाषी इसे पसंद कर रहे।अब फिल्मों की डिमांड बढ़ती जा रही है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago