Categories: NewsUtility

शहर में इलेक्ट्रिक बसों से कीजिए सस्ता सफर, सवारियों के हिसाब से बढ़ेगी सेवा

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलने लगी हैं। बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन बसों का शुभारंभ किया था. इस दौरान नगर निगम से मोहद्दीपुर तक खुद सवार होकर गए। अब इलेक्ट्रिक बस को सवारियां मिलने लगी हैं। इसका प्रचार- प्रसार करने के लिए डीएम और एसएसपी भी जल्द ही बस में सवार होंगे। प्रशासन ने तय क‍िया है क‍ि जिन रूटों पर सवारियां कम मिलेंगी वहां सवारियों की संख्या की समीक्षा की जाएगी। शहर के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल नौकायन और चिड़ियाघर तक भी बस चलाने की कवायद हो रही है। अन्य रूट पर सेवा का विस्तार होगा।

नौकायन और चिड़ियाघर भी होगा रूट में शामिल
इलेक्ट्रिक बसों को चलाने के लिए शहर में तीन रूट का निर्धारण किया गया है। बसों का किराया पांच रुपए से 32 रुपए के बीच निर्धारित है। तीन किलोमीटर तक के लिए सिर्फ पांच रुपए में देने होंगे। शहर में कुल 25 बसें चलनी हैं, जिनमें से 15 आ गई हैं।

महेसरा में बना है डिपो और चार्जिंग स्टेशन
इलेक्ट्रिक बसों के लिए महेसरा में डिपो और चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। पांच चार्जिंग स्टेशनों पर बसों को चार्ज किया जाएगा। लो फ्लोर की इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित हैं।

यहां से हो रहा बसों का संचालन

रूट नंबर 01
मोहरीपुर से एयरपोर्ट – महेसरा-बरगदवा तिराहा-इंडस्ट्रियल इस्टेट, गोरखनाथ हास्पिटल-गोरखनाथ मंदिर-गोरखनाथ फ्लाइओवर-तरंग क्रासिंग-धर्मशाला बाजार-यातायात तिराहा-रेलवे स्टेशन-रोडवेज बस स्टेशन-यूनिवर्सिटी चौराहा-मोहद्दीपुर चौराहा-कूड़ाघाट-एम्स-नंदानगर-एयरपोर्ट

कुल दूरी – 20 किलोमीटर
कुल समय – 60 मिनट
कुल बस – सात
कुल स्टापेज – 18

रूट नंबर 02
बाबा राघवदास मेडिकल कालेज से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय – झुंगिया बाजार-झुंगिया गेट-मेडिकल कालेज-मुगलहा-खजांची चौराहा-राप्तीनगर चौराहा-एचएन सिंह चौराहा-असुरन चौराहा-काली मंदिर-कचहरी चौराहा-शास्त्री चौक-कमिश्नर कार्यालय-छात्रसंघ चौराहा-पैडलेगंज-मोहद्दीपुर-कूड़ाघाट-मदन मोहन मालवीय इंजीनियर‍िंंग कालेज-रानीडीहा तिराहा

कुल दूरी – 21 किलोमीटर
कुल समय – 60 मिनट
बुल बस – 10
कुल स्टापेज – 19

रूट नंबर 03
महेसरा से नौसढ़ – महेसरा-बरगदवा तिराहा-इंडस्ट्रियल इस्टेट रोड- गोरखनाथ हास्पिटल-गोरखनाथ मंदिर-गोरखनाथ फ्लाईओवर-तरंग क्रासिंग-धर्मशाला बाजार-यातायात तिराहा-रेलवे स्टेशन-रोडवेज बस स्टेशन-यूनिवर्सिटी चौराहा-छात्रसंघ चौराहा-पैडलेगंज-दाउदपुर-रुस्तमपुर-महेवा मंडी-ट्रांसपोर्टनगर-नौसढ़
कुल दूरी – 16 किलोमीटर
कुल समय – 45 मिनट
बुल बस – 8
कुल स्टापेज – 19

बस का किराया
दूरी रेट
तीन किलोमीटर 5
तीन से छह किलोमीटर 11
छह से 11 किलोमीटर 16
11 से 15 किलोमीटर 21
15-20 किलोमीटर 26
20-25 किलोमीटर 32
25 किलोमीटर से ज्यादा 37

“शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक बसों को चलाया जाएगा। सवारियों की समीक्षा भी की जाएगी। कहां पर क्या समस्या आ रही है? कहां पर सुविधा बढ़ाई जानी चाहिए? इसकी जानकारी लेकर सेवा विस्तार किया जाएगा।”
अविनाश सिंह, नगर आयुक्त, गोरखपुर नगर निगम

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago