Categories: Corona

गोरखपुर के दिव्य नगर मोहल्ले में मिले दो नए कोरोना पाजिटिव

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। जिले में कोरोना के मरीजों की रफ्तार थम नहीं रही है। शुक्रवार की सुबह दिव्य नगर मोहल्ले के दो सगे भाइयों में कोरोना की पुष्टि हुई। दोनों मुंबई से अपनी मां का उपचार कराकर लौटे थे। अब गोरखपुर में कोरोना से संक्रमित लोगों की तादाद 122 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की सूचना के अनुसार कुल 29 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं जबकि संक्रमण की चपेट में आने से सात लोगों की जान जा चुकी है।

सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि दिव्य नगर मोहल्ले में रहने वाली एक महिला की तबियत खराब थी। महिला का उपचार कराने के लिए उनके दोनों बेटे 10 मार्च को मुंबई गए थे। वहां से 18 मई को घर वापस आए। एक हफ्ते के बाद छोटे भाई को बुखार हुआ तो उसने मेडिकल स्टोर्स से दवा लेकर खा ली। बाद में वह जिला अस्पताल जांच के लिए पहुंचा तो उसका सैंपल लिया गया। जांच में उसे निगेटिव पाया गया। तबियत ज्यादा खराब होने पर वह पीजीआई चला गया। अब उसे कोरोना पाजिटिव पाया गया है। बीमार के युवक के बड़े भाई का सैंपल लिया गया। रिपोर्ट मिलने के पहले वह घर के लिए रवाना हो गया। रास्ते में पता लगा कि वह कोरोना पाजिटिव हो गया है। उसे रेलवे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। कोरोना पेशेंट पाए जाने पूरे मोहल्ले को सील करके सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है। दोनों भाइयों और परिवार के संपर्क में आए लोगों की तलाश जारी है।

इसके बाद साथ गए बड़े भाई का भी सैंपल लिया गया, लेकिन रिपोर्ट आने के पहले वह घर के लिए चल दिया था। बीच रास्ते में उसे पता चला कि उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव है। वह घर आ गया। उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पूरे मोहल्ले को सील कर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। उनके संपर्क वालों की पहचान की जा रही है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago