Categories: Crime

सितंबर लास्ट में होंगे यूनिवर्सिटी के एग्जाम!

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। विश्वविद्यालय में बिना परीक्षा दिए अगली क्लास में प्रमोट होने के अरमान पाले छात्रों को बड़ा झटका लग सकता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय उच्च शिक्षा सचिव को विश्वविद्यालयों और संस्थानों को परीक्षाएं आयोजित करने की इज़ाज़त दे दी है। सोमवार को जारी एक बयान में मंत्रालय ने कहा है कि विश्वविद्यालय और शैक्षिक संस्थान, स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड-19 सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए फाइनल परीक्षाएं आयोजित कर सकते हैं। केंद्रीय उच्च शिक्षा सचिव को लिखे पत्र में गृह मंत्रालय ने विश्वविद्यालयों और संस्थानों को परीक्षा आयोजित करने की इजाजत दी है। गृह मंत्रालय के अनुसार फाइनल ईयर की परीक्षाएं अनिवार्य होंगी और यूजीसी की गाइडलाइंस के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसीजर का पालन करना एकदम ज़रूरी होगा। बयान में यह भी कहा गया है कि एग्जाम के संबंध में यूजीसी और विश्वविद्यालयों के एकेडिमक कैलेंडर के दिशा-निर्देशानुसार और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से मंजूर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार सालाना परीक्षाएं अनिवार्य रूप से आयोजित कराई जानी हैं। यूजीसी की नई गाइड लाइंस के अनुसार, विश्वविद्यालयों/शैक्षिक संस्थाओं में स्नातक और परास्नातक की फाइनल ईयर/सेमेस्टर की परीक्षाएं सितंबर 2020 अंत तक आयोजित की जाएंगी।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

19 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

19 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

20 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago