Categories: NewsPolitics

सांसद, पूर्व सांसद ने परिवार संग किया प्लांटेशन, सीएम के पौधरोपण अभियान में हुए शामिल

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। सांसद रविकिशन ने सोमवार को अपने नई दिल्‍ली स्थित आवास पर परिवार संग पौध रोपण किया। उन्होंने पत्‍नी प्रीति शुक्‍ला और बेटे सक्षम के साथ पौधा लगाकर ग्रीन इंडिया का संदेश दिया। रविवार को उत्तर प्रदेश में 25.75 करोड़ पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया था। पौध रोपण के पूर्व सांसद ने जनसंघ के संस्‍थापक श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की 119 वीं जयंती पर उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। उन्‍होंने कहा कि देश की एकता को मजबूती देने के लिए डा.मुखर्जी ने साहसिक प्रयास किए।
रविकिशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का हर कदम प्रकृति और पर्यावरण के करीब है। वृक्षारोपण मिशन-2020 के तहत इस सत्र में 33 करोड़ से अधिक पौधे लगाने के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के संकल्‍प में उनका पूरा परिवार शामिल है। उन्‍होंने गोरखपुर के लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कहा कि मानव जाति की रक्षा के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। पौध रोपण के साथ जरूरी है कि इन पौधों की सुरक्षा की जाए। सांसद ने सावन के पहले सोमवार पर लोगों को पवित्र श्रावण मास की शुभकामनाएं भी दी हैं।

सांसद कमलेश पासवान, पूर्व सांसद सुभावती पासवान ने भी लगाए पौधे
चौरीचौरा विधानसभा के तिकोनिया रेंज के ग्राम जगदीशपुर और चरगावां विकास खंड के सांसद आदर्श ग्राम जंगल औराही में वन महोत्सव के तहत बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान, पूर्व सांसद बांसगांव सुभावती पासवान, पूर्व पार्षद श्रितू पासवान और चरगावां के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने सागौन, कदंब, आम, सहतूत सहित कई पौधे लगाए। इस अवसर पर कमलेश पासवान ने कहा कि एक वृक्ष, दस पुत्र के समान होता है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को पौधारोपण अवश्य करना चाहिए जिससे जीवन की रक्षा हो सके।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

19 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

19 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

20 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago