Categories: CrimeNews

कैंपियरगंज में निकला विजय जुलूस, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। पंचायत चुनाव में निर्वाचन की घोषणा के बाद प्रधान पति ने विजय जुलूस निकाल दिया। डीजे बजाकर समर्थक पूरे गांव भर नाचते—गाते घूमते रहे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने प्रधान पति सहित अन्य के​ खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन और महामारी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कैंपियरगंज के थाना प्रभारी ने बताया कि विजय जुलूस निकालने पर पहले से रोक लगी है। लॉकडाउन भी चल रहा है। इसलिए कार्रवाई की गई है।

वीडियो वायरल होने पर दर्ज ​हुआ केस

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रामचौरा निवासी बिंदु देवी प्रधान पद पर प्रत्याशी थीं। रविवार को जब मतगणना हुई तो उनको विजयी घोषित किया गया। चुनाव जीतने की जानकारी मिलते ही उनके पति दिलीप यादव ने जुलूस निकाल दिया। पूरे इलाके में डीजे बजाते हुए समर्थक घूमने लगे। लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आ गई। दरोगा अतुल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। मुकदमा लिखे जाने के बाद से प्रधान और उनके समर्थकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago