Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। पीपीगंज कस्बे में घर के बाहर टहलकर मोबाइल पर बात कर रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। मंगलवार की शाम हुई घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सिर और पैर में गोली लगने से गंभीर युवक को परिजनों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटनास्थल से पुलिस ने एक मोबाइल फोन और पिस्टल बरामद की। आसपास दुकानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच करके हमलावरों की जानकारी जुटाने की कोशिश में पुलिस लगी है। हमलावर पीपीगंज की तरफ से पहुंचे थे।
अचानक आए बदमाश, पहले पीटा फिर चलाई गोली
पीपीगंज के वार्ड नंबर 11 निवासी दीपचंद अग्रहरी का बेटा संदीप अग्रहरी मंगलवार की शाम 7 बजे अपने घर के सामने सड़क पर टहलते हुए किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। तभी पीपीगंज कस्बे की तरफ से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। झगड़े के दौरान ही एक युवक ने उस पर गोली दागी। लोग अपने घरों से निकलकर वहां पहुंचते। इसके पहले बदमाश भाग गए। घायल युवक को परिजनों ने पीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक बताकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एक पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद किया। युवक के अचेत होने से पुलिस ज्यादा जानकारी नहीं जुटा सकी। संदीप के पिता कस्बे में बॉक्स और गैस चूल्हा का काम करते हैंं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…