Categories: Crime

जोन पुलिस बनाएगी सोशल मीडिया वालंटियर, आप को भी मिलेगा मौका, जानिए कैसे करें आवेदन

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। जनता से बेहतर संवाद के लिए एडीजी जोन आफिस, डीआईजी रेंज और एसएसपी आफिस की सोशल मीडिया सेल के साथ जुड़ने का अवसर पुलिस दे रही है। सोशल मीडिया वालंटियर के रूप में जुड़कर कोई भी पुलिस की टीम मदद कर सकता है। सोशल मीडिया में रुचि रखने वालों के लिए यह मौका दिया जा रहा है। एडीजी जोन आफिस से जुड़े लोगों का कहना है कि बच्चों और युवाओं के लिए यह बेहतर मौका होगा। क्योंकि इसमें कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

इनको मिल सकेगा मौका
स्टोरी राइटिंग, कैप्शन, डिजिटल मीडिया, फिल्म मेकिंग और वीडियो एडटिंग में रुचि रखने वाले लोग सोशल मीडिया वालंटियर के रूप में पुलिस से जुड़ सकते हैं। टीम से जुड़ने के लिए आवेदक को मोबाइल नंबर 9454457724 और 9161083357 पर संपर्क करना होगा। इसके बाद एडीजी, डीआईजी और एसएसपी की स्क्रीनिंग कमेटी सलेक्ट करेगी।

डिजिटल वालंटियर की मदद से दूर होगी प्रॉब्लम
— आकस्मिक घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी जाएगी।
— क्षेत्र में किसी प्रकार की अफवाह फैलने पर पुलिस को इसकी सूचना देना। अफवाहों के संबंध में जनसामान्य को सही तथ्यों से व्यक्तिगत रूप से और सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत कराते हुए अफवाहों का खंडन करना।
— क्षेत्र के बाहर से आकर होटल, सराय में रुकने वाले अथवा किराए पर रहने वाले संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी देना।
— स्कूल, कालेजों एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास दुकानों आदि पर अनावश्यक रूप से बैठने वाले और मनचलों के बारे में जानकारी देना।
— अवैध व्यापार जैसे शराब, गांजा, स्मैक आदि में लिप्त की जानकारी देना।
— क्षेत्र में लगने वाले मेले एवं त्यौहारों के संबंध में कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई बात होने पर तुरंत जानकारी देना।
— क्षेत्र में रहने वाले पुराने अपराधी जो हत्या, लूट, डकैती, अवैध शस्त्र बेचने, अवैध शराब बिक्री, दुष्कर्म आदि में जेल में बंद रहे हैं, जमानत पर बाहर आकर यदि आपराधिक गतिविधि करते हैं तो इसकी जानकारी देना।
— किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने में पुलिस का सहयोग करना।
— किसी प्रकार की घटना-दुर्घटना होने पर जनता के लोगों द्वारा आक्रोश में आकर किए जाने वाले धरना-प्रदर्शन पर उनको समझाने में पुलिस का सहयोग करना।
— किसी भी जमीन के कब्जे, बंटवारे संबंधी समस्या में पुलिस द्वारा लगाई जाने वाली जनचौपाल में भाग लेकर गांव की समस्या गांव में ही निपटाने में पुलिस का सहयोग करना।

ऐसे लोग हो सकते हैं वालंटियर
शिक्षक, प्रधानाचार्य, वर्तमान सभासद, पूर्व व वर्तमान प्रधान, पूर्व व वर्तमान बीडीसी सदस्य, छात्र नेता, आशा बहू,सेवानिवृत्त सैनिक, पुलिस पेंशनर्स, क्षेत्र के पत्रकार, सामाजिक संगठन, पूर्व और ग्राम सचिव, एएनएम, कोटेदार, डॉक्टर, वकील, प्रमुख व्यापारी, मंदिर-मस्जिद के पुजारी, मौलवी, विशेष पुलिस अधिकारी, सिविल डिफेंस, क्षेत्र के होमगार्ड और अन्य कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago