Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। बैंक आफ इंडिया गोरखपुर जिले की सभी शाखाओं में बैंक का 116वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बैंक की गोरखनाथ शाखा तथा एसएमई अरबन सेंटर की तरफ से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान शाखा की महिला ग्राहकों एवं सुकन्या खाताधारकों के द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर इसकी शुरूआत की गई। बातचीत के दौरान कई ग्राहको ने अपने निजी और व्यावसायिक जीवन में बैंक आफ इंडिया के योगदान और बैंक की सेवाओ से संबंधित अपने अनुभव को साक्षा किया।
ग्राहकों को दी गई योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान बैंक के स्टाफ सदस्यों ने बैंक की एमएसएमई उद्योगों तथा भारत सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया। बैंक ने अपने 116वें स्थापना दिवस पर शहर तथा आसपास की समस्त शाखाओं में ग्राहकों को गृहऋण, वाहन ऋण, सूक्ष्म और लघु उद्योग ऋण, कृषि और खाद्यान्न से संबंधित विभिन्न ऋण वितरित किए। बैंक के इस स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष रूप से पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा रखने के लिए बैंक की प्रत्येक शाखा पर एक पौधा लगाने की शुरूआत की गई। इस दौरान एसएमई अर्बन सेंटर के मुख्य प्रबंधक सूर्यमनि आचार्य, शाखा प्रबंधक आशुतोष, अभिनव गर्ग, राघवेंद्र राव, विकास, आदित्य, राजकौशल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…