Categories: OtherPolitics

भारत रत्न पूर्व पीएम की जयंती मनी, जनता को समर्पित हुई विकास योजनाएं

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर बुधवार को दिन भर शहर में कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा। भारत रत्न की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नेताओं ने उनको याद किया। पूर्व प्रधानमंत्री की उपलब्धियां, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने संकल्प लिया।

इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल ने गरीब और असहाय व्यक्तियों में कंबल वितरण किया। पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के जंगल एकला नम्बर दो के छतवा में विधायक महेंद्रपाल सिंह, चरगांवा के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संतराज यादव ने सीसी रोड का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक महेंद्रपाल सिंह ने कहा आज के दिन विकास कार्य जनता को समर्पित करते हुए बेहद खुशी हो रही है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने देश के विकास के लिए जो सपना देखा था। उसे साकार करने में जनसहयोग मिल रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय, भाजपा से जुड़े सभी संगठनों के मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर विधिवत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बीजेपी के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

6 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

6 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

7 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago