Categories: Other

सांसद रवि किशन की सलाह: सिरदर्द हो बुखार, उपचार के लिए जाएं सिर्फ सरकारी अस्पताल

Estimated reading time: 1 minute

• स्वस्थ नागरिकों से ही मजबूत भारत का निर्माण
• संसदीय स्वास्थ्य मेले में अंतिम दिन उमड़ी भीड़

गोरखपुर। लोकसभा क्षेत्र के भटहट कस्बे में संसदीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। दो दिवसीय मेले का समापन बुधवार को हुआ। मेले का समापन करते हुए सांसद रवि किशन ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक श्रम करना बहुत जरूरी है। सांसद ने आगे कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। मेले में उमड़ी भीड़ देखकर सांसद काफी गदगद दिखे। उन्होंने संसदीय स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने में लगे सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और अन्य लोगों की प्रशंसा की। उन्होनें कहा कि सिरदर्द या बुखार जैसी सामान्य बीमारी में भी किसी अप्रशिक्षित चिकित्सक के पास जाने के बजाए सरकारी अस्पताल ही जाएं।

विधायक ने कहा तीन दिन का हो स्वास्थ्य मेला
इस मौके पर विधायक महेंद्र पाल सिंह ने मेले का आयोजन दिन तक करने की मांग सदर सांसद से की। मंच पर मौजूद सीएमओ से सांसद ने इस पर विचार करने को कहा। सीएमओ ने आश्वस्त किया कि इस संबंध में कार्यवाही की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि मेले के दूसरे दिन 8197 लोगों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया। कार्यक्रम का संचालन श्वेता पांडेय ने किया। मेले में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, विधायक महेंद्रपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, हियुवा ब्लाक अध्यक्ष कपिल पति त्रिपाठी, महामंत्री सुधीर सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकांत उर्फ रामा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुनीता पटेल, कमलेश्वर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

बच्चों के परिजनों को दिए 50 हजार रुपए के चेक
स्वास्थ्य मेले में जेई / एईस से पीड़ित होकर अकाल मृत्यु के शिकार हुए सात बच्चों के परिजनों को सांसद रवि किशन ने 50-50 हजार का चेक दिया। अलाउद्दीन, सुबोध, अश्वनी, वंशीधर, फुलमन और रंगीलाल को सहायता राशि दी गई। कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए संबंधित विभागों, मेला प्रभारी एसीएमओ डॉ. नीरज कुमार पांडेय, एसीएमओ डॉ. नंद कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अश्वनी कुमार चौरसिया और उनकी पूरी टीम , ग्राम प्रधान उर्मिला देवी, पटेल स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डाक्टर श्रीनिकेत शाही को मंच पर सम्मानित भी किया गया।

संसदीय स्वास्थ्य मेला में लोगों की भीड़ और व्यवस्थित कार्यक्रम से गदगद सांसद ने सीएमओ श्रीकांत तिवारी की तारीफ में भोजपुरी गाना “नजर ना केकरो लग जाए सीएमओ साहब के, एगो नेबुआ दू चार गो मिर्ची लट काल ल” गाया तो पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। साथ ही मंच पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने को मजबूर हो गए।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

5 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

5 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

5 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago