Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। चौरीचौरा के तरकुलहा माता मंदिर के पास एक ड्राइवर की लापरवाही और बच्चे की नादानी से मां- बेटी सहित तीन लोगों की जान आफत में पड़ गई। गनीमत रही कि पेड़ की डाली में अटकने से हादसा टल गया। लोग इसे मां तरकुलहा माता की कृपा बता रहे हैं। सोमवार को कौड़ीराम से एक परिवार तरकुलहा माता के दर्शन को पहुँचा था। दो महिलाओं और एक बच्चे को वाहन में बैठाकर ड्राइवर कहीं चला गया। उसने ढलान पर खड़ी गाड़ी में हैंड ब्रेक नहीं लगाया। गियर में डालकर लापता हो गया। कार में बैठे बच्चे ने खेलते हुए गियर बदल दिया। ढलान पर खड़ी गाड़ी खाई की तरफ बढ़ने लगी। जान आफ़त में पड़ने पर सवार महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। तब सबकी नजर उधर गई। शुक्र है कि गाड़ी एक टूटे हुए पेड़ से टकराकर रुक गई। लोगों ने दरवाजा खोलकर महिलाओं को बाहर निकाला।
आप बरतें ये सावधानी, भूलकर ना करें ये नादानी
– ढलान पर वाहन खड़ी करते समय हैंड ब्रेक जरूर लगाएं।
– गाड़ी में महिलाओं और बच्चों के होने की दशा में लॉक ना करें।
– बच्चों को ड्राइवर की सीट पर ना खेलने दें।
– हो सके तो पहिए के नीचे एक ईंट लगा दें जिससे गाड़ी सुरक्षित रहेगी।
गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…
चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…
अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…