Categories: Crime

हिस्ट्रीशीटर राकेश यादव गिफ्तार, अवैध राइफलें बरामद

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। गुलरिहा पुलिस ने अवैध असलहों के साथ हिस्ट्रीशीटर राकेश यादव, उसके साथी गुड्डू यादव, जोगी गौड़ और दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के पास से तलाशी में अवैध असलहे मिले हैं। आरोपियों पर गोरखपुर के अलावा अन्य जिले में भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाशों के बारे से एक लक्जरी कार भी बरामद कर लिया है।

गुलरिहा थाना पर बरामद असलहों और साथियों संग राकेश यादव।

गोली लगने से घायल प्रापर्टी डीलर छोटू पासवान ने भी राकेश, गुड्डू पर गोली मारने का आरोप लगाया था।लेकिन पुलिस को दिए गए तहरीर में राकेश के नाम का जिक्र नहीं किया था मगर पुलिस ने सख्ती करते हुए कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक 16 दिसबंर की भोर में चार बजे पुलिस वहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान झुगियां तिराहे के पास एक फार्चूनर कार को रोका गया और तो उसमें चार लोग सवार थे और असलहों के लाइसेंस की जांच की गई तो नहीं थे।

एक कार्यक्रम में राकेश यादव। (फ़ाइल फोटो)

सभी अवैध असलहे के होने के बाद कड़ाई से पूछताछ की गई तो हिस्ट्रीशीटर राकेश यादव के रूप में एक बदमाश की पहचान हुई जिसके बाद पुलिस ने सभी को दबोच लिया। पुलिस ने सभी पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान गुलरिहा थाने के हिस्ट्रीशीटर झुगियां बाजार निवासी राकेश यादव, अहिरौली के सरहरी निवासी जोगी गौड़, कैंपियरगंज, आलम चक निवासी दिनेश यादव, झुगियां निवासी गुड्डू यादव के रूप में हुई है।

दोस्तों संग राकेश यादव। (फ़ाइल फोटो)

राकेश यादव के पास से एक फैक्ट्री मेड 315 बोर रायफल, मैग्जीन में पांच कारतसूस, जोगी गौड़ के पास से 315 बोर रायफल, चार कारसतूस, दिनेश के पास से एक रायफल, 6 कारतूस, गुड्डू के पास से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद हुआ है। राकेश यादव पीपीगंज में हत्या, डकैती, गैंगेस्टर समेत चार केस, चिलुआताल में धमकी, घर में घुसकर अपराध, गुलरिहा, कोठीभार में डकैती, आपराधिक साहिज, महुली में हत्या की कोशिश समेत दो, शाहपुर में हत्या समेत 26 केस दर्ज हैं।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago