Categories: Crime

Gorakhpur: मिस्टर इंडिया स्टाइल में गायब हो गए बैंक से 3 लाख 61 हजार, लॉकर से उड़ गई लाखों रुपए की ज्वेलरी

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर के पास चरनलाल स्थित इलाहाबाद बैंक के कैश काउंटर व चेस्ट का ताला सोमवार की सुबह खुला मिला। बैंक मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। बैंक की शाखा से 3.61 लाख रुपये नकदी व गिरवी रखे गए करीब बीस लाख रुपये के जेवर रहस्यमय हाल में चोरी हो गए हैं। सोमवार की सुबह बैंक मैनेजर की सूचना पर एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि मुख्य गेट का ताला नहीं टूटा था। साथ ही अंदर के 14 ताले खोल कर चोर द्वारा स्ट्रांग रूम तक पहुंचकर नकदी और जेवरात गायब कर दिए गए हैं। पुलिस को संदेह है किसी बैंककर्मी की मदद से डुप्लीकेट चाबी बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया है, क्योंकि किसी भी ताले को तोड़ा नहीं गया बल्कि उसे खोला गया है। उधर, पुलिस कुछ बैंक कर्मियों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक चरनलाल चौक पर अनिल कुमार का मकान है, जिसमें वर्ष 2015 से किराए पर इलाहाबाद बैंक की शाखा संचालित की जाती है। मकान के दूसरे हिस्से में परिवार के लोग रहते हैं। परिवार के आने जाने के लिए एक गेट हैं, उस गेट के खुलने के बाद सटे ही बैंक का चैनल लगा हुआ है। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे बैंक का चपरासी विशाल पहुंचा, उसने देखा कि शटर का ताला खुला है।भीतर गया तो करीब 14 ताले खुले हुए थे। चोर स्ट्रांग रूम तक पहुंचे गए थे। बैंक के दो लॉकर में गोल्ड लोन का सोना रखा है जिसमें एक लॉकर खुला हुआ था। विशाल ने तत्काल मामले की जानकारी शाखा प्रबंधक अमिताभ त्रिपाठी को दी। प्रबंधक ने इसके बाद अन्य कर्मचारियों को भेजा और पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से भी पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी है। चोरों ने प्राइवेट लॉकर ही खोले हैं, जबकि बैंक का लॉकर सुरक्षित था। मकान में छत या अन्य किसी रास्ते से प्रवेश पा पाना संभव नहीं है।

एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया किसी भी ताले पर फोर्स इंट्री के निशान नहीं मिले हैं। बैंक के स्ट्रांग रूम के खातेदारों के लाकर पूर्णत: सुरक्षित है और ब्रांच के वॉल्ट (सुरक्षा कक्ष) में से बैंक के कुछ नकद और गोल्ड लोन के सोने गायब होने की जानकारी दी गई है, जिसका आकलन बैंक अफसर कर रहे हैं। पुलिस, क्राइम ब्रांच, फिल्ड यूनिट तथा टेक्निकल टीम की सहायता से गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

गोरखपुर: आशुतोष मिश्रा

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

19 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

20 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago