Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में शनिवार को हुआ पूर्वांचल आईकॉन अवार्ड-2019 विवादों में घिर गया है। इसके आयोजकों पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इवेंट के लिए उनको भी बुलाया गया था। लेकिन आयोजकों की गड़बड़ी से अक्षरा सिंह मंच पर नहीं पहुँचीं। बिना कार्यक्रम प्रस्तुति के ही उनको होटल से बैरंग लौटना पड़ा।
अक्षरा सिंह ने मीडिया को बताया कि मेरे साथ बहुत गलत व्यवहार किया गया। आयोजकों में शामिल अमनदीप पॉल के साथ मेरी बात हुई थी। आयोजन के दिन मैं समय से शहर पहुंची लेकिन किसी ने शो के समय मेरा फोन नहीं उठाया। बाद में अमनदीप पाल का फोन भी बंद हो गया। मैं शहर में रहने के बावजूद शो में हिस्सा नहीं ले पाई। इससे मेरे प्रशंसक काफी भी निराश हैं। अक्षरा ने कहा कि अब मुझे शो का पेंमेंट नहीं दिया जा रहा है। सिर्फ 50 हजार रुपए एडवांस दिए गए। ढाई लाख शो से पहले देने को कहा गया था। लेकिन मेरे होटल में रहने के बावजूद न मुझे मेरा पेमेंट दिया गया न ही मुझे शो में बुलाया गया।
आयोजकों के व्यवहार से भोजीवुड एक्ट्रेस काफी निराश हैं। उन्होंने कहा कि दो अंजान लोग मेरे रूम में जरूर आए थे जो मुझे शो में चलने को कह रहे थे। लेकिन वो दोनों नशे में थे। ऐसे में, मैं किसी साथ कैसे चली जाती? इसके बाद भी मैंने अमनदीप पॉल को कई बार फोन किया। लेकिन उनका मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। उधर इवेंट डायरेक्टर अमनदीप पॉल ने भी अपना पक्ष रखा। कहाकि जब अक्षरा से शो की बात हुई थी तो हम उनकी फ्लाइट की टिकट कराना चाह रहे थे।
लेकिन उन्होंने कहाकि वो अपने साधन से आ जाएंगी। शो के दिन वे ऐसे टाइम (दोपहर दो बजे) आईं जब गोविंदा की फ्लाइट आई थी। इसलिए अक्षरा को रिसीव नहीं कर पाए। बाद में कंपनी के बड़े अधिकारियों ने उन्हें होटल में चेक इन कराया। शाम को बकाया पेमेंट देने की बात हुई तो उस समय ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं हो पा रहा था। हमने अक्षरा से चेक से पेमेंट लेने को कहा लेकिन वो कैश पर ही अड़ी रहीं। बाद में किसी को बिना कुछ बताए ही वापस लौट गईं।
गोरखपुर: आशुतोष मिश्रा
गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…
चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…
अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…