Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। शहर में जन जागरूकता के लिए ट्रैफिक पुलिस एक नए अभियान की शुरूआत कर रही है। पति के हेलमेट पहनने पर पत्नी को प्रशस्ति पत्र देकर पुलिस सम्मानित करेगी। वाहन चेकिंग के दौरान चौराहों पर ही ट्रैफिक पुलिस ऐसी महिलाओं का मान बढ़ाएगी जिनके पति हेलमेट पहनकर बाइक चलाते मिलेंगे। एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि महिलाओं और बच्चों की प्रेरणा से कई लोगों ने हेलमेट पहनना शुरू कर दिया है।
ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस कोई ना कोई योजना ला रही है। इसी के तहत श्रेष्ठ हेलमेट सम्मान योजना मंगलवार से ट्रैफिक पुलिस शुरू करेगी। पुलिस उन महिलाओं को सम्मानित करेगी जिनके पति हेलमेट पहनकर बाइक चलाते मिलेंगे।
चौराहों पर चेकिंग के दौरान ही महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। उनको एक प्रशस्ति पत्र देकर गौरव बढाया जाएगा। हाल के दिनों में हेलमेट को लेकर चले अभियान में पुलिस को काफी सफलता मिली है। हेलमेट चेकिंग के दौरान सौ बाइक सवारों में महज 10 से 15 फीसदी ही बिना हेलमेट के मिल रहे हैं। एसपी ट्रैफिक ने कहा इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोग हेलमेट के प्रति जागरूक होंगे।
एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के 13 छात्रों ने जेईई मेन्स और तीन ने जेईई एडवांस में…
-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…
- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…
बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…