Categories: CoronaHealth

कोरोना अलर्ट: आरोग्य सेतु एप करेगा सावधान

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे की जानकरी अब घर बैठे मिल पाएगी। इसमें भारत सरकार द्वारा लांच की गई आरोग्य सेतु एप आपकी मदद करेगा। इतना ही नहीं यह एप आपको यह भी जानकारी देगा कि आपको कोरोना का कितना खतरा है तथा आपको चिकित्सक से परामर्श लेने की जरूरत है या नहीं। इस एप्लीकेशन में कोरोना के रिस्क की केलकुलेशन कंप्यूटर विज्ञान की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विधि द्वारा की जाएगी. साथ ही आयुष मंत्रालय ने कोरोना का मजबूती से सामना करने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय भी बताए हैं. इस बात की जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने पत्र के माध्यम से दी है। सीएमओ डा. श्रीकांत तिवारी ने भी पत्र और एप की पुष्टि की है।

11 भाषाओं में मिल सकेगी जानकारी
आरोग्य सेतु एप की सहायता से 11 भाषाओँ में जानकारी उपलब्ध हो सकेगी. जिसे एंड्रायड और एप्पल दोनों प्रकार के यूजर इस्तेमाल कर सकेंगे। पत्र के माध्यम से अमित खेरे ने एप्पल एवं एंड्राइड से इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने का लिंक भी जारी किया है।
एंड्राइड यूजर गूगल स्टोर से (https://play.google.com /store/apps/details?id=nic.goi.arogyasetu) एवं एप्पल यूजर ( itms-apps://itunes.apple.com/app/id505825357) डाउनलोड कर सकते हैं।

ये हैं एप के खास फीचर्स

आरोग्य सेतु एप के दो सबसे खास फीचर्स है। पहला यह कि इसमें राज्यवार कोरोना हेल्प सेंटर के फोन नंबर्स की लिस्ट तथा दूसरा सेल्फ असेसमेंट है। इस फीचर के जरिए आप यह जांच कर सकते हैं कि आपको कोरोना वायरस का खतरा है या नहीं। इसके अलावा अगर आपमें कोरोना से जुड़े कोई लक्षण दिखते हैं तो यह एप सेल्फ-आइसोलेशन से जुड़े निर्देश देता है।

समझिए… ऐसे करेगी कोरोना के बारे में सतर्क:

यदि आपने अपने फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर लिया है तो यह आपसे शुरूआत में पूछी गई जानकारी के आधार पर बताएगा किआपको कोरोना का कितना खतरा है। इसके बाद यदि आप किसी कोरोना आशंकित मरीज के संपर्क में आ जाते हैं। तथा उस संक्रमित व्यक्ति ने भी अपने फोन में आरोग्य सेतु एप इंस्टाल की हुई है। ऐसे में उस व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव आने पर आपके फोन में इंस्टाल की गई आरोग्य एप आपको नोटिफिकेशन के माध्यम से सतर्क कर देगी कि आपको भी कोरोना संक्रमण का खतरा है।

आयुष मंत्रालय ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के बताए उपाय:

  1. शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली को ऐसे करें मजबूत

• दिन-भर गर्म पानी का सेवन करें
• प्रत्येक दिन लगभग 30 मिनट योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करें
• भोजन में हल्दी, जीरा एवं धनिया का प्रयोग अवश्य करें

  1. रोग प्रतिरोध क्षमता को ऐसे बढ़ाएं

• सुबह में एक चम्मच च्यवनप्राश जरुर लें
• हर्बल टी का इस्तेमाल करें या तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, सूखी अदरख एवं मुन्नका का काढ़ा बनाकर दिन में एक से दो बार लें
• 150 मिलीग्राम गर्म दूध में आधी चम्मच हल्दी मिलाकर एक से दो बार सेवन करें

  1. कोरोना से ऐसे खुद को सुरक्षित रखें

• नाक के दोनों छिद्रों में नारियल तेल, तिल तेल या घी सुबह और शाम डालें

• एक चम्मच तिल तेल या नारियल तेल को मुँह में बिना निगलें 2 से 3 मिनट तक रखें एवं इसके बाद गर्म पानी से कुल्ला कर लें. ऐसा दिन में एक से दो बार किया जा सकता है

• यदि कंठ में दर्द हो या सूखी खाँसी हो तब पुदीना एवं अजवायन की भांप लें. लौंग के पाउडर को चीनी या शहद में मिलाकर दिन में 2 से 3 बार सेवन करें। यदि खाँसी लंबे समय तक हो तो चिकित्सक की सलाह जरुर लें
मानसिक तनाव से बचाने को अनोखी पहल
लॉकडाउन के दौरान यूपी के आश्रय स्थलों या शेल्टर होम्स में रह रहे प्रवासी मजदूरों को मानसिक तनाव बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आनोखी पहल की है। इन मजदूरों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए अब उनकी काऊंसिलिंग की जाएगी। साथ ही बताया जाएगा कि लॉकडाउन के दौरान उनको अपना समय बेहतर तारीके से किस तरह व्यतीत करना है। इस संबंध में महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं ने शुक्रवार को सीएमओ और जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को एक जारी पत्र किया गया है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने पत्र की पुष्टि की है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

5 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

5 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

5 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago