Categories: CrimeLatest News

चूहा ले गया साबुन, युवक ने लगाई फांसी, सेंधकाट पुलिस ने बचाई जान

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। भटहट पुलिस चौकी के सामने रहने वाले युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगा ली। दंपति के आठ साल के बेटे की सूचना पर पुलिस ने मकान में सेंध लगाकर युवक को फंदे से उतार मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों की कोशिश से युवक की जान बच गई। पुलिस का कहना है कि नहाने का साबुन चूहा उठा ले गया था। नया साबुन खरीदकर लाने की बात पर पति—पत्नी के बीच विवाद हुआ। तभी पत्नी को कमरे से बाहर धकेलकर युवक ने खुद को फंदा लगा लिया। घटना से आसपास मोहल्ले में काफी देर तक अफरा—तफरी मची रही। लॉक डाउन के कारण दोनों का कामकाज ठप है। इसलिए घर में आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

चूहा उठा ले गया साबुन, भिड़ गए पति—पत्नी

झंगहा के नई बाजार निवासी सोनू चौधरी ने रिश्तेदारी की युवती गायत्री से प्रेम विवाह किया है। गायत्री ब्यूटीशियन है। भटहट कस्बे में पुलिस चौकी के सामने मकान में रहकर वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। लॉक डाउन के कारण ब्यूटीशियन का काम ठप पड़ गया है। पति का भी कोई काम नहीं कर पा रहा है। दोनों का काम ठप होने से घर में आय को कोई दूसरा साधन भी नहीं है। इसलिए परिवार में आर्थिक तंगी आ गई है। बुधवार की रात नहाने का साबुन चूहा उठा ले गया था। गुरुवार की सुबह गायब होने पर नया साबुन लाने की बात पर पत्नी—पत्नी भिड़ गए। कहासुनी होने पर अचानक गायत्री को कमरे से बाहर धकेलकर सोनू ने खुद को कैद कर लिया। इसके बाद वह कमरे में फंदा लगाकर झूल गया।

सेंध काटकर पुलिस ने बचाई युवक की जान
पति की हरकत देखकर पत्नी सकते में आ गई। उसने फौरन आठ साल के बेटे को पुलिस चौकी पर भेजा। घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज विनोद सिंह सिपाहियों के साथ पहुंचे। चारों तरफ से दरवाजा बंद देखकर पुलिस ने बगल के मकान से दीवार में सेंध लगा दी। दीवार काटकर भीतर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से उतारकर सीएचसी पर पहुंचाया। हालत नाजुक बताकर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद युवक की हालत में सुधार हुआ। यदि पुलिस तत्परता न दिखाती तो युवक की जान चली जाती।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

9 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

10 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

10 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago