Categories: Latest News

21-27 जुलाई तक गोरखनाथ- शाहपुर एरिया में लाक डॉउन

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। शहर के तीन थाना क्षेत्र कोतवाली, राजघाट और तिवारीपुर में सात दिनों के लॉक डाउन की अवधि शनिवार को पूरी हो गई। सोमवार की सुबह पूर्ण लॉक डाउन खत्म होने के बाद ये एरिया भी खुल जाएगा। ऐसे में 10 दिन बाद सोमवार को शहर के प्रमुख बाजारों में रौनक लौट आएगी। पांडेयहाता, शाहमारुफ और घंटाघर में थोक दुकानों से ही गोरखपुर में आसपास के जिलों में रक्षाबंधन की आपूर्ति की जाती है। यहां के कारोबारियों ने लाखों रुपए का माल मंगवा लिया है। लेकिन लॉक डाउन से बिक्री नहीं हो पाई। इस महीने में 31 जुलाई को बकरीद और अगस्त के पहले हफ्ते में रक्षा बंधन है। सोमवार से बाजार खुलने पर कपड़े, राखी, इलेक्ट्रानिक और ज्वेलरी की खरीदारी होगी। लेकिन शाहपुर और गोरखनाथ इलाकों में कोरोना मरीज बढ़ने की वजह से 21 से 27 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉक डाउन रहेगा।

शाहपुर और गोरखनाथ में लगा प्रतिबंध
सोमवार की सुबह पांच बजे से कोतवाली, राजघाट और तिवारीपुर में प्रतिबंध समाप्त होगा तो दूसरी ओर दो नए थाना क्षेत्रों गोरखनाथ और शाहपुर में हॉट-स्पॉट की संख्या बढऩे के कारण 21 से 27 जुलाई तक लॉक डॉउन रहेगा।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि हॉटस्पॉट की संख्या बढऩे पर गोरखनाथ और शाहपुर थाना क्षेत्र में भी एक सप्ताह के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में डीएम को रिपोर्ट दे दी गई थी। अन्य जगहों पर रोस्टर के अनुसार दुकानें और दफ्तर खोले जाएंगे।

रविवार को मिले 112 मरीज
जिले में रविवार को एक साथ 112 कोरोना मरीज पाए गए। इनमें 60 मरीज सदर के शामिल हैं। जबकि ब्रहमपुर 3, कैंपियरगंज 2, चरगांवा 1, गगहा 9, गोला 2, कौड़ीराम 1, पिपराइच 3, पिपरौली 15, सहजनवां 7, सरदारनगर 1, उरुवा 1, अन्य सात मरीज शामिल हैं। कुल पाजिटिव केस की संख्या 1103 हो गई है। रविवार को कुल डिस्चार्ज हुए मरीज 541, कुल मृतक 23 और कुल भर्ती मरीज 539 हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने यह जानकारी दी है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

3 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

4 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

4 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago