Categories: CrimeNews

अपहरण कर फिरौती मांगी, बच्चे की कर दी हत्या

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के पान विक्रेता के बेटे का अपहरण करके बदमाशों ने कत्ल कर दिया। सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे सोमवार शाम केवटिया टोला के पास नाले के भीतर बोरे में भरकर फेंकी गई लाश बरामद हुई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। कुछ अन्य की तलाश चल रही है। बच्चे का अपहरण करके किडनैपर ने उसके पिता से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। एसएसपी गोरखपुर डॉ.सुनील गुप्ता ने बताया है कि एक अभियुक्त दयानंद राजभर जंगल छत्रधारी का रहने वाला है। घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन और सिमकार्ड भी बरामद हुआ है। फर्जी नाम पते पर सिमकार्ड देने वाले दुकानदार रिंकू गुप्ता और निकेश को पुलिस ने पकड़ा है। बताया जाता है कि दयानंद ने रविवार की शाम पांच बजे ही बच्चे को मार दिया था। उसे नशे की दवा भी दी गई।

रविवार की दोपहर किया था अपहरण
जंगल छत्रधारी गांव में मिश्रौलिया टोला निवासी महाजन गुप्त घर में ही पान और किराने की दुकान चलाते हैं। कुछ साल पूर्व तक वह जमीन के धंधे से भी जुड़े थे। उनका 14 साल का बेटा बलराम छठवीं में पढ़ता था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे खाना खाने के बाद दोस्तों के साथ खेलने निकला। फिर वह लापता हो गया। करीब तीन घंटे के बाद तीन बजे महाजन गुप्त के मोबाइल पर किसी अंजान व्यक्ति का फोन आया। दूसरी तरफ से बोलने वाले ने बताया कि बलराम का अपहरण हो गया है। उसे छुड़ाने के लिए एक करोड़ रुपए का इंतजाम कर लो। रुपया कब और किसे देना है। इसके बारे में बताया जाएगा। महाजन ने उस नंबर पर दोबारा फोन किया तो वह स्विच ऑफ मिला। महाजन को अपने बेटे के अपहरण की बात पर भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने अपने बेटे की गांव में खोजबीन की। लेकिन उनको कोई जानकारी नहीं मिली। शाम पांच बजे दोबारा फिरौती के लिए फोन आया तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। अपहरण की बात सामने आने पर पुलिस बच्चे की खोजबीन में लग गई। सोमवार की दोपहर बाद बच्चे की डेड बॉडी मिली। पकड़े गए लोगों से पूछताछ करके पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

जेईई एडवांस में मोहन सिंह ने हासिल की ऑल इंडिया 12वीं रैंक, आईआईटी खड़गपुर में मिला कंप्यूटर साइंस

एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के 13 छात्रों ने जेईई मेन्स और तीन ने जेईई एडवांस में…

7 hours ago

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

1 week ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

1 week ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

1 week ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago