Categories: Crime

महिला फरियादी के सामने कोतवाल करता रहा गंदी बात, अब 25 हजार का इनाम

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। गोरखपुर रेंज के देवरिया, भटनी के पूर्व कोतवाल भीष्मपाल सिंह यादव की हरकत से महकमे के पुलिस अधिकारी शर्मसार हो उठे हैं। दो दिनों से उसकी हरकत का वीडियो इस मोबाइल से उस मोबाइल में वायरल हो रहा है। लोग पहले फुटेज देख रहे हैं। फिर कोतवाल को गाली देते हुए सरकार को कोसने रहे। लोगों का कहना है कि क्या जरूरत थी ऐसे कोतवाल को पोस्ट करने की। इस तरह के लोग समाज के नाम पर बदनुमा दाग हैं। पुलिस की छवि कभी नहीं बदल सकती। ऐसे लोग जब तक डिपार्टमेंट हैं। तब किसी गरीब को इंसाफ मिलने की गुजाइंश नहीं है। वीडियो से देखकर खफा लोग यहां तक कह दे रहे हैं कि जब थानों को बेचा जाएगा तो यही सब होगा। रंगमिजाज भीष्मपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उस पर 25 हजार का इनाम जारी कर दिया गया है। 26 जून को एसपी देवरिया ने भीष्मपाल को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया था। बुधवार की शाम देवरिया पुलिस ने लखनऊ में इंस्पेक्टर भीष्म पाल सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। उधर गोरखपुर के डीआईजी राजेश मोदक ने आरोपित इंस्पेक्टर को बर्खास्त कर दिया है।

पौने तीन मिनट का वीडियो, हद दर्जे की बेशर्मी
कोतवाल की हरकतें कुछ ऐसी ही हैं जैसी आजकल के वेब सीरिज में दिखाई जा रही हैं। वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि कोतवाल सिर्फ वेब सीरिज देख रहा था। करीब पौने तीन मि​नट के वीडियो में, अपने चैंबर में वर्दी में बैठा कोतवाल महिला फरियादी के सामने गंदी हरकतें कर रहा है। उसके पास से ही दो महिलाओं की आवाज आ रही है, लेकिन उनका चेहरा वीडियो में नहीं दिख रहा। बेहद ही शर्मनाक तरीके से वह अपने प्राइवेट पार्ट को पैंट से बाहर निकालकर महिलाओं को दिखाकर मसल रहा है। वह इशारा करते हुए उनको अपनी तरफ भी बुला रहा। कई थानों का प्रभारी रह चुके भीष्मपाल को एसपी ने 21 जून को सलेमपुर कोतवाली का चार्ज दे दिया था। वायरल हुआ वीडियो इसके पहले का हैं जब वह भटनी में तैनात था। 26 को मामला सामने आने पर उसे निलंबित कर दिया गया था। लेकिन बाद में यह वीडियो वायरल हुआ। इसलिए माना जा रहा है कि इसी वजह से उसे सस्पेंड किया गया। लेकिन तब मामला दबाने की कोशिश भी हुई पर काफी देर तक इंस्पेक्टर के कुकृत्य पर परदा नहीं डाल सके।

फरारी पर जारी हुआ 25 हजार का इनाम
वीडियो को लेकर देवरिया, गोरखपुर से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाली में ही ​इस तरह की हरकत देखकर हर कोई हैरत में पड़ जा रहा। उम्र के इस पड़ाव पर गंदी हरकत को देखकर लोग इसे मानसिक रोग बता रहे हैं। इंस्पेक्टर भीष्म पाल को करीब से जानने वाले उसके बचाव में तर्क—कुतर्क कर रहे हैं। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया है। अपनी साख बचाने के लिए पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कराने की तैयारी कर चुके हैं। लेकिन थाना दफ्तर में की गई कोतवाल की हरकत पर लोग कह रहे हैं कि यह उसकी पुरानी आदत है। पहली बार मामला सामने आया है।

इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसे फरार घोषित करते हुए 25 हजार रुपए का इनाम भी जारी किया गया।
श्रीपति मिश्र, एसपी देवरिया

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

8 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

8 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

8 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago