Categories: Crime

एडवोकेट बनकर कचहरी पहुंचा माफिया राकेश, नेपाल भागने का दावा करते रहे पुलिस अधिकारी

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। गुलरिहा, झुंगिया निवासी राकेश यादव ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया था। एडवोकेट की तरह कपड़े पहनकर बुधवार को कचहरी में पहुंचा।
पिपराइच में हत्या की कोशिश के एक मामले में जमानत खारिज कराकर न्याययिक दंडाधिकारी प्रथम की कोर्ट में हाजिर हो गया। उसे रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करने की तैयारी में है। राकेश की हरकत से पुलिस को जबरजस्त झटका लगा। कई पुलिस अधिकारी उसके नेपाल भागने के दावे कर रहे थे। दो दिन से राकेश यादव के खिलाफ 50 हजार का इनाम बढ़ाने की फ़ाइल घूम रही थी। पुलिस का दावा है कि दबाव के कारण माफिया ने सरेंडर किया। लेकिन यह पुलिस की बड़ी चूक है।


प्रॉपर्टी डीलर पर कराया था हमला, शूटर को दी सुपारी
पुलिस का दावा है कि नौ जून को राकेश यादव के कहने पर बदमाश विपिन सिंह ने छोटू प्रजापति के घर पहुंचकर गोली चलाई। लेकिन वह फिर बच गया तो बौखलाया विपिन अपने साथियों के साथ शाहगंज में अरुण निषाद के घर पहुंचा। वहां अरुण नहीं मिला तो उसके भाई दीप चंद को गोली मारकर बदमाश भागने लगे। बदमाशों के हमले में मोहल्ले का 10 साल का एक बच्चा भी घायल हो गया। गोली चलाकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में विपिन के पेट में गोली लगी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस मामले में भी राकेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश में पुलिस ने तीन—चार बाद दबिश दिया। लेकिन फिर भी वह बच निकला।


दर्ज है 48 मुकदमे, नेपाल भागने का करते रहे दावा

राकेश पर पीपीगंज में हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट, शाहपुर में गैंगेस्टर, चिलूआताल में धमकी के अलावा गुलरिहा, खजनी, कोतवाली, चिलुआताल, तिवारीपुर, शाहपुर, बांसगांव, गोरखनाथ, संतकबीरनगर के महुली, आजमगढ़ के कोतवाली, पिपराइच में कुल 48 मुकदमे दर्ज है। राकेश की गिरफ्तारी में नाकामी पर कुछ पुलिस अधिकारी यह कहते रहे कि वो नेपाल भाग गया है। इससे उनके दावे की पोल खुल गई।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago