Categories: Crime

सीएम योगी पर दंगों का मुकदमा कराने वाले परवेज को रेप में उम्रकैद

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ पर वर्ष 2007 में जब वह सांसद थे, तब दंगे भड़काने और हेट स्पीच देने का मुकदमा दर्ज कराने वाले परवेज परवाज सहित दो लोगों को कोर्ट ने रेप का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मंगलवार को गोरखपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोविंद बल्लभ शर्मा की अदालत में यह निर्णय हुआ। कोर्ट ने दोनों दोषियों को कठोर आजीवन कारावास और 25-25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित करने का फैसला सुनाया। राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमानपुर में रहने वाले अभियुक्त महमूद उर्फ जुम्मन बाबा और परवेज परवाज दो साल से जेल में बंद थे।

अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता यशपाल सिंह ने पक्ष रखते हुए कहा कि राजघाट थाना में पीड़ित महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने अपनी तहरीर में लिखा था कि वह पति से अलग रहती है। झाड़-फूंक के लिए मगहर के मजार जाती थी जहां उसे महमूद उर्फ जुम्मन बाबा मिले। उन्होंने कई दरगाहों पर झाड़ फूंक की जिससे मुझे राहत मिल गई। तीन जून 2018 को उन्होंने रात साढ़े 10 बजे पांडेयहाता के पास दुआ करने के बहाने बुलाकर सुनसान जगह पर ले गए। वहां जुम्मन बाबा और उनके साथ मौजूद व्यक्ति ने रेप किया। दूसरे व्यक्ति को जुम्मन बातचीत में परवेज भाई कहकर बुला रहे थे। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस महिला को थाने ले गई। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने फैसला दिया। दोनों दोषियों ने खुद को बेकसूर बताते हुए फर्जी फंसाए जाने की दलील दी।
रेप के दोषी परवेज परवाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (घटना के समय गोरखपुर के सांसद थे) पर 27 जनवरी 2007 को गोरखपुर रेलवे स्टेशन गेट के सामने सांप्रदायिक तनाव फैलाने का भाषण देने का आरोप लगाकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। तभी से वह चर्चा में आ गया था।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

20 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

21 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago