गोरखनाथ मंदिर की पवित्र मिट्टी और धूनी लेकर अयोध्या रवाना हुआ दल

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए गोरखनाथ मंदिर से पवित्र मिट्टी और धूनी लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का एक दल रवाना हुआ। बंधवार को गोरखनाथ मंदिर प्रबंधन के सचिव द्वारिका तिवारी ने मुख्य मंदिर में पूजा अर्चना करके मिट्टी और धूनी सौंपी। गोरखनाथ मंदिर तक पहुंचने के पहले विहिप कार्यकर्ताओं ने अपने आफिस से गोरखनाथ मंदिर तक भगवान श्रीराम की झांकी निकाली। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए फेस शील्‍ड लगाए कार्यकर्ता झांकी लेकर गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे. गोरक्षनाथ भगवान का पूजन कराकर मंदिर की कुछ मिट्टी और अखंड धूनी ताम्र कलश में रखकर गोरक्षनाथ भगवान की पूजा के पश्चात दल को सौंपा गया।

सौभाग्य की बात, राम मंदिर निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त
इस अवसर पर द्वारिका तिवारी ने कहा कि यह सौभाग्य का अवसर है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया। वहां गोरखनाथ मंदिर की मिट्टी जा रही है। उन्होंने कहा कि राममंदिर आंदोलन से गोरक्षनाथ पीठ का जुड़ाव हमेशा से रहा है। बजरंग दल के सह प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि इससे सौभाग्य की क्या बात होग कि विहिप कार्यकर्ताओं को गोरक्षधाम की मिट्टी अयोध्या ले जाने का मौका मिला। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गोरक्षपीठाधीश्‍वर महंत योगी आदित्‍यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने पूरे विश्व के सामने अयोध्या को एक अद्भुत और अद्वितीय रूप में निखारने का प्रण लिया है। उनके गुरु ब्रहमलीन गोरक्षपीठाधीश्‍वर महंत अवेद्यनाथ का सपना अब साकार हो रहा है। उनकी आंखों में राममंदिर बसता था जिसका भूमि पूजन आगामी पांच अगस्त को होने जा रहा है।

धरती मां का आशीर्वाद जरूरी, राममंदिर नींव में पड़ेगी मिट्टी
दुर्गेश त्रिपाठी ने आगे कहा कि सनातन धर्म शास्त्र के अनुसार किसी भी धार्मिक आयोजन में धरती माता का आशीर्वादा जरूरी है। इसलिए देश की सभी नदियों से जल और ​तीर्थों से मिट्टी लेकर राम मंदिर की नींव में डाली जाएगी। राम मंदिर के जरिए संपूर्ण भारत की एकात्मकता का संदेश भी पूरे विश्च में जाएगा। इसी वजह से मंदिर निर्माण के कार्य में संपूर्ण राष्ट्र की सहभागिता सुनिश्चित कराने का अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रांत समन्वय प्रमुख विष्णु प्रताप सिंह, महानगर के संयोजक अशोक गुप्ता, अनुराग खेमका, मुकेश दुआ, सुगम सिंह, संजय श्रीवास्तव, गौरव राय और रामानंद मौजूद रहे। कार्यक्रम की अगुवाई विश्‍व हिन्दू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल के सह प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी, विहिप के विभाग संगठन मंत्री अमरजीत, विहिप महानगर अध्यक्ष विजय खेमका और विहिप मंत्री मुकुन्द शुक्ल ने की।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

18 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

18 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago