Categories: CoronaLatest News

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सीएम के बैठक की तस्वीरें खंगाल रहा हेल्थ डिपार्टमेंट

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्थित आरएमआरसी के सीनियर सांइटिस्ट, एक डॉक्‍टर और कमिश्‍नर के व्‍यक्तिगत सहायक के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। एक हफ्ते पूर्व बीआरडी मेडिकल कालेज में कोरोना संक्रमण और संचारी रोगों के बचाव को लेकर आयोजित सीएम की बैठक की फोटो खंगाली जा रही है। हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारी वीडियो और फोटो देखकर मीटिंग में शामिल लोगों के बीच दूरी जांच में जुटे हैं। कहा जा रहा है कि सीएम योगी आदित्‍यनाथ की अध्‍यक्षता में हुई बैठक में तीनों लोग मौजूद थे। इसलिए इस बात की जानकारी ली जा रही है कि कहीं ये लोग सीएम को नजदीक तो नहीं पहुंचे। यदि ऐसा हुआ होगा तो एहतियाती कदम उठाए जाएंगे।

पिछले हफ्ते में सोमवार गोरखपुर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीटिंग की थी। सीएम के साथ कमिश्नर भी मौजूद थे। कमिश्नर के व्यक्तिगत सहायक के संक्रमित होने की पुष्टि शुक्रवार को हुई। वहां समीक्षा बैठक में शामिल होने के पहले सीएम ने रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) में बायोसेफ्टी लेवल-2 लैब का उद्घाटन भी किया था। इस दौरान सीएम के साथ मौजूद रहे साइंसटिस्ट भी संक्रमित पाए गए हैं। उसी संस्था के एक टेक्नीशियन में भी कोरोना की पुष्टि हुई। उधर सीएम की समीक्षा बैठक में शामिल रहे हेल्थ डिपार्टमेंट के क्वालिटी कंसलटेंट डॉ. मुस्तफा के लैपटॉप से ही अ​धिकारियों ने तैयारियों का प्रेजेंटेशन दिया था। बैठक के एक दिन पहले डॉ. मुस्तफा रेलवे हॉस्पिटल के कोरोना वार्ड में गए थे। इसके बाद न तो वह क्वारंटीन हुए और न ही कोरोना की जांच कराई।

अब वीडियो और फोटो की हो रही स्कैनिंग
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम से संबंधित सभी फोटो और वीडियो को देखा जा रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरएमआरसी के साइंटिस्ट और कमिश्नर के व्यक्तिगत सहायक कार्यक्रम के दौरान सीएम के नजदीक तो नहीं पहुंचे थे। अगर वह सीएम से दो-तीन मीटर के दायरे में पाए गए तो डीएम को पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी। इससे संबंधित साक्ष्य भी उपलब्ध कराए जाएंगे। क्वालिटी कंसल्टेंट, कोविड वार्ड में आरओ की मरम्मत कराने के लिए गए थे। लेकिन उनको इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल नहीं करनी चाहिए थी।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

9 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

9 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

10 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago