Categories: CrimeLatest News

ता उम्र प्रेमी संग जेल में रहेगी अर्चना, कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। शाहपुर इलाके के अशोक नगर, बशारतपुर मोहल्ले में 20 जनवरी वर्ष 2016 की रात एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया। कालोनी में रहने वाली अर्चना ने प्रेमी अजय कुमार यादव संग मिलकर अपने पति, नेत्र परीक्षक ओम प्रकाश यादव और पांच साल के बेटे नितिन की हत्या कर दी। इस मामले में चार साल बाद शनिवार को कोर्ट ने अर्चना यादव और अजय यादव के खिलाफ आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अपर सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने 65 हजार रुपए का अ​र्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना पड़ेगा। इस मामले में लगातार चार दिनों तक कोर्ट में सुनवाई चली।

प्रेमी संग मिलकर पति और बच्चे का किया मर्डर
अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रविंद्र सिंह और रमेश कुमार सिंह ने पक्ष रखा। बताया कि बागेश्चरी देवी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि 20 जनवरी 2016 की रात उनके छोटे बेटे ओम प्रकाश यादव और पौत्र शिवा उर्फ नितिन की घर में हत्या कर दी गई। पुलिस ने जब अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की तो पता लगा कि उनके बेटे और पोते के मर्डर कांड में बहू और उसका प्रेमी शामिल हैं। फेसबुक पर अर्चना की दोस्ती शाहजहांपुर के फिरोजाबाद निवासी प्रेमी अजय यादव से हुई। लोकलाज भूलकर दोनों प्रेम संबंधों में डूब गए। पति को रास्ते से हटाने के लिए अर्चना ने पति की हत्या की साजिश गढ़ी। उसने प्रेमी संग मिलकर पहले पति को मार डाला। फिर अपनी जान बचाने के लिए गोद में आए बच्चे को मार दिया।


प्रेमी संग जेल में जिंदगी गुजारेगी ​अर्चना

अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रविन्द्र सिंह एवं रमेश कुमार सिंह ने बताया कि बागेश्वरी देवी ने मामले में केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया था कि 20 जनवरी 2016 की रात उनके छोटे पुत्र ओम प्रकाश यादव और पौत्र शिवा उर्फ नितिन की घर की ऊपरी मंजिल पर ही हत्या की गई थी। जान बचाने के लिए गोद में आकर छिपे बेटे को भी अर्चना ने बेरहमी से मार डाला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके वारदात का पर्दाफाश किया। तभी से दोनों जेल में बंद थे। लोग इस घटना को भूल नहीं पा रहे हैं। पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने दोनों को सजा सुनाई।
अर्चना और उसके प्रेमी की बची-खुची जिंदगी जेल में ही गुजरेगी।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

6 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

6 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

7 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago