Categories: Crime

चौरीचौरा इलाके में चिलुआताल के प्रापर्टी डीलर की हत्या, जानें कहां फेंकी थी लाश

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। चिलुआताल इलाके के नुरुद्दीन चक— संझाई निवासी प्रापर्टी डीलर इंद्रासन की बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। सोमवार की दोपहर तीन बजे चौरीचौरा के बेलवाबाबू में धान के खेत में उनकी लाश मिलने से घर में कोहरामच मच गया। रविवार को वह अपने चचेरे भाई कमलेश से नौतनवां जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उनकी कार लावारिस हालत में गुलरिहा थाना क्षेत्र में पाई गई। व्यवहार कुशल प्रापर्टी डीलर की हत्या की सूचना पर लोग सन्न रह गए। लोगों ने आशंका जताई है कि रुपए के विवाद में उनकी हत्या हुई। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

सोमवार की दोपहर लोगों ने खेत में देखी लाश
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बेलवा बाबू गांव से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर खेत में सोमवार की दोपहर तीन बजे लोगों ने एक लाश देखी। अज्ञात व्यक्ति का गला रेता गया था। कुछ देर में आसपास गांवों के सैकड़ों लोग पहुंच गए। किसी ने इसकी सूचना चौरीचौरा पुलिस को दी। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप पर फोटो शेयर करके मृत व्यक्ति की पहचान कराने का प्रयास किया। इस बीच चिलुआताल के नुरुद्दीन चक— संझाई निवासी कुछ लोग थाने पर पहुंचे। उन लोगों ने बताया कि इंद्रासन रविवार से गायब हैं। उनका मोबाइल फोन भी बंद बता रहा है। चिलुआताल पुलिस ने सभी लोगों को चौरीचौरा भेज दिया। वहां जाने पर मालूम हुआ कि खेत में मिली लाश प्रापर्टी डीलर की है।

इसके बाद घर में कोहराम मच गया। चचेरे भाई कमलेश ने पहचान करते हुए बताया कि वह रविवार की दोपहर मिले थे। प्रापर्टी डीलर की हत्या, क्यों और किसने की है। इन सभी सवालों का जवाब चौरीचौरा पुलिस तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। ​पुलिस ने इसे प्रापर्टी के विवाद से जोड़कर देख रही है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

4 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

4 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

4 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago