Categories: Crime

लेडी गैंगेस्टर गीता तिवारी साथी जस्सू संग गई जेल, तीन पर 15-15 हजार का ईनाम

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके के सूर्य विहार कालोनी में रहने वाली गैंगेस्टर गीता तिवारी के घर फायरिंग में पुलिस ने कार्रवाई की. नामजद आरोपी गी​ता तिवारी और उसके सहयोगी जस्सू जायसवाल को रविवार की सुबह पुलिस ने डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। जस्सू के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। दोनों से पूछताछ करके पुलिस ने जेल भेज दिया। घटना में शामिल तीन साथियों सिरिंस सोनकर, अश्ववनी उर्फ रॉकी और छोटू कुरैशी की तलाश चल रही है। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि तीनों के खिलाफ 15 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया है।

बर्थडे पार्टी में हुआ शातिरों का जमावड़ा
सूर्य विहार कालोनी में रहने वाली ​गीता तिवारी गैंगेस्टर के मुकदमे में जेल में बंद थी। जमानत पर छूटकर वह बाहर आई। फिर एक अन्य मामले में एनबीडल्यू जारी होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 20 अक्टूबर को उसे जमानत मिली। शुक्रवार को गीता की नतिनी का बर्थडे था। इस मौके पर रात में उसने अपने घर पर पार्टी बुलाई। वहां पर गीता के करीबी जस्सू जायसवाल, सिरिन्स सोनमर, अश्वनी उर्फ रॉकी, छोटू कुरैशी, नीतिश सिंह, मोहम्मद आमिर सहित लोग पहुंचे। तभी किसी बात को लेकर सीरिंस ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने पर मोहम्मद आमिर और नीतिश घायल हो गए। गीता ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। साथियों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली।

देर करती पुलिस तो भाग जाती गीता तिवारी
इस मामले में नीतिश के पिता ने पुरानी रंजिश में बेटे की हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर में उन्होंने गीता तिवारी, जस्सू जायसवाल, सिरिंस सोनकर, अश्वनी उर्फ राकी और छोटू कुरैशी को नामजद किया। गैंगेस्टर के घर में फायरिंग का मामला सामने आने पर पुलिस हरकत में आई। रविवार की सुबह साढ़े छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि गीता तिवारी और जस्सू कहीं भाग रहे हैं। डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में गीता ने पुलिस को बताया कि नशे में हुई फायरिंग में दोनों को गोली लगी। लेकिन पुलिस को उसकी बातों पर यकीन नहीं हुआ। गोली चलाने वाले सिरिंस की गिरफ्तारी के बाद सही वजह सामने आएगी। इसलिए पुलिस सरगर्मी से तीनों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी के खिलाफ पहले से हत्या, लूट, डकैती, जानलेवा हमले के मामले दर्ज हैं। गी​​ता तिवारी पर छह, जस्सू जायसवाल के खिलाफ 12, सिरिंस सोनकर के खिलाफ पांच मुकदमे विभिन्न थानों में हैं। गोलघर में डकैती, इंदिरा बाल विहार पर फायरिंग और मर्डर में जस्सू और सिरिंस का नाम प्रकाश में आया था।

“घटना में शामिल गीता तिवारी और सिरिंस को पकड़ लिया गया है। तीन अन्य का नाम प्रकाश में आया है। उनके खिलाफ ईनाम घोषित किया गया। जल्द ही उनको भी पकड़ लिया जाएगा।”
– डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक, नगर, गोरखपुर

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

3 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago