Categories: Crime

विधायक के करीबी कारोबारी ने साथियों संग मिलकर की थी पाण्डेयहाता में 45 लाख की लूट, गिरफ्तारी पर पुलिस को मिला एक लाख का इनाम

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। अमृतसर निवासी सराफा कारोबारी सुरेंद्र सिंह से 45 लाख के गहने लूटने वाले तीन बदमाशों को क्राइम ब्रांच और राजघाट थाने की पुलिस ने साेमवार की सुबह हार्बर्ट बंधे के पास से गिरफ्तार किया। अमृतसर के विधायक करीबी सराफा कारोबारी ने पंजाब पुलिस के वांटेड और संतकबीरनगर जिले के रहने वाले युवक ने वारदात को अंजाम दिया था। उनके पास से 500 ग्राम सोना, लूटे गए गहने बेचकर खरीदी गई कार, 1.20 लाख नकद, घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल, 32 बोर की अवैध पिस्टल, छह कारतूस और घटना में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई।बदमाशों को शरण देने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमृतसर दक्षिणी के सुल्तानसिंह रोड पर स्थित मंदिर वाला बाजार की गली नंबर चार में रहने वाले सुरेंद्र सिंह सराफा कारोबारी हैं।पिछले 10 साल से गोरखपुर और आसपास के रहने वाले सर्राफ की दुकानों पर जाकर गहने बेचते हैं। दो मार्च 2021 की रात में आठ बजे सुरेंद्र सिंह संतकबीरनगर जिले से गहने बेचकर लौट रहे थे। पांडेयहाता में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पिस्टल सटाकर बैग छीन लिया जिसमें 1.4 किलोग्राम गहने थे। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। सर्विलांस व सीसी कैमरे की फुटेज से पता चला कि अमृतसर, न्यू अंतर्यामी कालोनी के रहने वाले सरदार संतोख सिंह उर्फ हीरा व पंजाब पुलिस के बर्खास्त सिपाही गुरुदासपुर, जेल रोड पुरलिया के राम कालोनी निवासी प्रदीप कुमार व संतकबीरनगर, धनघटा के खाजो निवासी राजू शर्मा उर्फ राजकुमार ने वारदात को अंजाम दिया है।छानबीन करने पर पता चला कि अमृतसर के एक विधायक का करीबी सरदार संतोख सिंह अपनी कालोनी का प्रधान और सराफा कारोबारी है। 25 साल से गोरखपुर,महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर जिले के सर्राफ को गहने बेचता है।एक माह से वह संतोष के साथ लूट करने की योजना बना रहा था। जिसे अंजाम देने के लिए 26 फरवरी को अपने साथी प्रदीप को गुरुदासपुर से गोरखपुर बुलाया था। किसी को संदेह न इसलिए उसे होटल में ठहराया दिया। संतोख सिंह खुद सराफा भवन में रुका था।वारदात को अंजाम देने के बाद प्रदीप के साथ अमृतसर निकल गया। एसएसपी ने कहा कि आरोपितों के खिलाफ गैंगेस्टर और एनएसए की कार्रवाई होगी।


प्रदेश सरकार से मिला एक लाख का इनाम
सराफा कारोबारी से 45 लाख रुपए के गहने लूटने वाले पंजाब और संतकबीरनगर जिले के रहने वाले बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में शामिल इंस्पेक्टर, दारोगा व सिपाहियों को शासन ने एक लाख रुपए का इनाम दिया। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. अरुण पवार, थानाध्यक्ष राजघाट गोरखपुर ।
2. उनि सादिक परवेज, स्वाट प्रभारी ।
3. उनि चन्द्रभान सिंह, एसओजी प्रभारी ।
4. उनि अरुण कुमार सिंह , चौकी प्रभारी पाण्डेयहाता ।
5. उ .नि. अवधेश चन्द्र मिश्रा, चौकी प्रभारी टीपीनगर ।
6. हे.का. विपेन्द्र मल्ल, क्राईम ब्रान्च ।
7. हे.का. राशिद अख्तर खाँ, क्राईम ब्रान्च ।
8. हे.का. योगेश सिंह, क्राईम ब्रान्च ।
9. हे.का. राजमंगल सिंह, क्राईम ब्रान्च ।
10. हे.का. सनातन सिंह, क्राईम ब्रान्च ।
11. हे.का. तेज सिंह, क्राईम ब्रान्च ।
12. हे.का. धर्मेन्द्र सिंह, थाना राजघाट ।
13. का. संतोष यादव , क्राईम ब्रान्च ।
14. का. इन्द्रेश वर्मा , क्राईम ब्रान्च ।
15. का. अरुण राय , सर्विलांस सेल ।
16. का. नमित मिश्रा, सर्विलांस सेल ।
17. का. गणेश शंकर पाण्डेय, सर्विलांस सेल ।
18. का. अशोक चौधरी, सर्विलांस सेल ।
19. का. अश्वनी यादव, थाना राजघाट ।
20. का. उपेन्द्र मौर्या, थाना राजघाट ।

सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना में शामिल बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। सभी के खिलाफ गैंगेस्टर और एनएसए की कार्यवाही की जाएगी।
जोगेंद्र कुमार, डीआईजी-एसएसपी, गोरखपुर।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

4 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

5 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

5 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago