Categories: Crime

सरिया कारोबारी के ड्राइवर ने रामगढ़ इलाके में कराई 32 लाख की लूट, नौतनवां के व्यापारी की हत्या, जानिए कैसे रची साजिश

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। शहर के सरिया कारोबारी के ड्राइवर आकाश गुप्ता और उसके साथी के इशारे पर चिलुआताल इलाके के सिकटौर गेट के पास 31 दिसंबर को बदमाशों ने नौतनवां के व्‍यापारी को गोली मारी थी। उसने ही नौ जनवरी को रामगढ़ताल के रुस्‍तमपुर में अपने गाड़ी मालिक और सरिया कारोबारी मनीष तुलस्यान के मुनीम से 32 लाख लूट की साजिश भी गढ़ी। मुनीम से लूट के लिए बदमाशों गोरखपुर से लेकर गोंडा तक रेकी की। उस दिन बस और कार में सवार होकर गोंडा तक गए थे।
क्राइम ब्रांच और चिलुआताल पुलिस ने शनिवार की सुबह मुठभेड़ में शातिर आकाश सहित आठ बदमाशों को गिरफ्तार करके उनके पास से 32 बोर की एक पिस्‍टल, एक देसी तमंचा, छह कारतूस, एक चाकू, दो बाइक, एक टेंपो, एक कार और 1.42 लाख रुपए की बरामदगी की है।

पकड़े गए 8 बदमाश, दो की चल रही तलाश
रविवार को पुलिस लाइन में डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने दोनों घटनाओं के पर्दाफाश की जानकारी दी। बताया कि महराजगंज जिले के नौतनवां के सरोजनीनगर निवासी 25 वर्षीय प्रशांत जायसवाल और उनके बड़े भाई विपिन जायसवाल गोरखपुर आए थे। दोपहर में नौतनवां लौटते समय सिकटौर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे तभी दो बाइक सवार चार बदमाशों ने दोनों भाइयों को रेलवे क्रासिंग पर घेर लिया था। लूट की कोशिश में नाकाम होने पर प्रशांत को गोली मारकर फरार हो गए। घायल प्रशांत की 13 दिन बाद लखनऊ के अस्पताल में मौत हो गई। सर्विलांस की मदद से बदमाशों के बारे में जानकारी मिली। रविवार की सुबह क्राइम ब्रांच और चिलुआताल थाने की पुलिस ने सिकटौर रेलवे क्रासिंग के बदमाशों को घेरा तो फायरिंग करते हुए दो साथी फरार हो गए। इस दौरान चिलुआताल इलाके के मोहरीपुर के मनोज चौहान, आकाश गुप्ता, मनोज साहनी, सुनील चौहान, केवटहिया निवासी मनोज साहनी, गोरखनाथ के पचपेड़वा निवासी सन्‍नी चौहान, बेलघाट के सडौली निवासी विकास पाठक और गीडा के देईपार निवासी सर्वेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आकाश ने पुलिस को बताया कि नौतनवा के कारोबारी के पास 50 लाख से अधिक रकम होने की जानकारी उसके साथी धीरेंद्र ने दी थी। मोहरीपुर का धीरेंद्र कसौधन नेपाल के रिसॉर्ट में आता- जाता है। उसे नौतनवां के कारोबारियों के बारे में सटीक जानकारी रहती है।

आकाश की मुखबिरी पर मुनीम से लूटे 32 लाख
बदमाशों ने बताया कि नौ जनवरी की रात में सरिया व्‍यापारी मनीष तुलस्‍यान के मुनीम से उन लोगों ने ही 32 लाख रुपए लूटे थे। लूट के लिए आकाश ने मुखबिरी की। आजादनगर मोहल्ला निवासी उपेंद्र मिश्रा करीब 12 साल से मुनीम हैं। वह रोजाना कलेक्शन लेकर लौटते थे। इसकी सटीक सूचना आकाश के पास ही थी। 9 जनवरी की रात गोंडा से लौटकर बस से उतरकर घर जाते समय बदमाशों ने रुपए लूट लिए। इसकी सूचना देने पर रामगढ़ताल थाना के तत्कालीन प्रभारी ने यकीन नहीं किया। सरिया कारोबारी ने मुनीम पर दबाव बनाकर चौरीचौरा में उनकी जमीन की रजिस्ट्री करा ली। उधर लूट का पैसा बांटकर बदमाशों ने खरीदारी कर ली। आकाश ने अपने हिस्‍से से एक बाइक और आटो खरीद ली। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है।

मुनीम की जमीन लौटाएंगे मनीष
बदमाशों के पकड़े जाने पर सरिया कारोबारी मनीष तुलस्यान ने अपने मुनीम की जमीन वापस करने को कहा है। 21 दिन बाद रामगढ़ताल थाना में मुनीम से लूट का केस दर्ज हुआ। मनीष अब कह रहे हैं कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि मुनीम ने खुद ही जमीन उनको रजिस्ट्री की थी। आकाश एक साल से उनकी गाड़ी चला रहा था। बीच में लॉक डाउन के समय उसने नौकरी छोड़ दिया। दोबारा जनवरी माह में गाड़ी चलाने आया था। लूट के बाद वह मनीष संग चौरीचौरा तहसील पर गया था। उसे लगा कि मामला अब खत्म हो जाएगा। लेकिन 12 साल से काम रहे ईमानदार मुनीम ने जबरन जमीन रजिस्ट्री कराने की शिकायत पुलिस अधिकारियों से कर दी। डीआईजी/ एसएसपी की जांच में असलियत सामने आने पर सरिया कारोबारी को भी गलती का अहसास हुआ।

मुनीम से लूट में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी गैंग ने लूट की कोशिश में नौतनवा के कारोबारी को गोली मारी थी। घटना में शामिल 2 बदमाशों की तलाश चल रही है। सभी के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्यवाही की जाएगी।
जोगेंद्र कुमार- डीआईजी/ एसएसपी

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

8 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

8 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

8 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago