Categories: Crime

पूर्व बसपा नेता के हत्यारों की फुटेज जारी, सूचना देने वालों को पुलिस देगी 25 हजार का इनाम

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गगहा इलाके में जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे पूर्व बसपा नेता रितेश मौर्या की हत्या में शामिल बदमाशों की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। बुधवार की रात घटना को अंजाम देने पहुंचे हत्यारों की सीसीटीवी फुटेज जारी करके पुलिस उनकी पहचान कराने की कोशिश में लगी है। दोनों हमलावरों के बारे में सूचना देने वाले को पुलिस की तरफ से 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना का पर्दाफाश जल्द ही कर दिया जाएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आश्वासन के बाद परिजनों ने बड़हलगंज के मुक्तिधाम पर रितेश मौर्या का अंतिम संस्कार कराया। सीएम ने अविलंब आरोपियों की गिरफ्तारी कर निर्देश जारी किया है।

रात में गोली मारकर फरार हुए शूटर
बुधवार की रात गजपुर मोड़ के पास रितेश मौर्या पोस्टर लगवा रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवकों ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी। रितेश मौर्या की अपने इलाके में गहरी पैठ है। उनकी हत्या से गुस्साए लोगों ने गुरुवार को गगहा में बाजार बंद करके प्रदर्शन किया था। माना जा रहा है कि शूटरों को सुपारी देकर रितेश मौर्या का मर्डर कराया गया। इसलिए पुलिस कई मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लेकर पड़ताल कर रही है। हत्या के कुछ देर पहले घटनास्थल के आसपास दावत होने की बात सामने आई थी। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है। चुनावी रंजिश और पूर्व के विवादों को खंगालकर पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में लगी है।

सूचना देने वाले मिलेगा 25 हजार रुपए इनाम
पूर्व बसपा नेता रितेश मौर्या की हत्या में शामिल शूटरों का सीसीटीवी फुटेज शनिवार की सुबह पुलिस ने जारी किया। फुटेज में नजर आ रहे बदमाशों की सूचना देने वाले को 25 हजार कर इनाम दिया जाएगा। फुटेज में दिखाई दे रहे शूटर नए लग रहे हैं। जिले के पुराने बदमाशों से उनकी फोटो का मिलान कराया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही पुलिस उनको पकड़ लेगी।

पुलिस का संदेश
सभी लोग ध्यान दें, नीचे दिखाए गए वीडियो और फोटो की पहचान करें.. दिनांक 10-03-21 को रात को थाना गगहा क्षेत्र के गगहा चौराहे के समीप अज्ञात हमलावरों द्वारा स्वर्गीय रितेश मौर्या की जो हत्या हुई थी उससे संबंधित अज्ञात संदिग्ध व्यक्ति सीसीटीवी वीडियो फुटेज में घटनास्थल के पास मौजूद दिखाई दे रहा है इस संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करें तथा पुलिस को तत्काल सूचना दें जो कोई भी व्यक्ति सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे व्यक्ति के बारे में सही सूचना देगा उसका नाम पता गुप्त रखते हुए गोरखपुर पुलिस द्वारा ₹25000 का इनाम दिया जाएगा उक्त व्यक्ति की पहचान करने में सभी लोग सहयोग करें ! धन्यवाद
गोरखपुर पुलिस
महत्वपूर्ण नंबर जिन पर सूचना देनी है
1-पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दक्षिणी क्षेत्र- 9454401055
2-क्षेत्राधिकारी बांसगांव — 9454401414
3-स्वाट टीम प्रभारी सादिक परवेज(उ. नि.)- 8299527574
4-थानाध्यक्ष गगहा – 9454403509, 9260936057

“दोनों की तलाश की जा रही है। घटना से संंबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।
राज प्रकाश सिंह, थाना प्रभारी, गगहा”

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

5 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

6 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

6 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago