Categories: CrimeLatest News

गगहा में तीन मर्डर के आरोपित सनी सिंह और युवराज गिरफ्तार, एक—एक लाख रुपए का था इनाम

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। गगहा इलाके के रितेश मौर्या, शंभू मौर्या और उनकी दुकान के कर्मचारी संजय पांडेय की सनसनीखेज हत्या सनी सिंह उर्फ मृगेन्द्र सिंह ने अपने साथी युवराज सिंह उर्फ राज के साथ मिलकर की थी। तीनों हत्याओं में सनी सिंह ने गोलियां दागी। युवराज ने बाइक चलाकर उसका साथ दिया। गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि दोनों से जुड़े हुए सिंहासन यादव की तलाश की जा रही है। दोनों के पास से पुलिस ने नाइन एमएम सहित तीन पिस्टल, रुपए, कार्ड, मोबाइल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया। पुलिस का कहना है कि वर्ष 2013 में हुए तिहरे हत्याकांड में समझौते की बात चल रही थी जिसकी पैरवी शंभू मौर्या और रितेश मौर्या कर रहे थे। इस वजह से बदमाशों ने दोनों को गोलियों से भून दिया। बीच — बचाव करने पहुंचे संजय पांडेय को भी गोली मारी।

कई दिनों से घूम रहे थे बदमाश, गगहा में हुए गिरफ्तार
गगहा इलाके 10 मार्च को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे रितेश मौर्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फिर 31 मार्च को रितेश के परिचित दुकानदार शंभू मौर्या और उनके कर्मचारी को गोली मार दी गई। तीनों हत्याओं के तौर—तरीकों से पता लगा कि ही गैंग ने वारदात की है। इस मामले में पुलिस साजिश में शामिल और शरण देने के आरोपितों को पकड़ा तब सनी सिंह और युवराज का नाम प्रकाश में आया। दोनों के खिलाफ एक—एक लाख रुपए का इनाम घोषित होने पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

अंतिम चरण में है मुकदमे का ट्रायल
सनी और युवराज ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2013 में रस्सी खरीदने के विवाद में दुर्वासा गुप्ता, उनकी पत्नी और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सन्नी के भाई टीका सिंह, सिंहासन यादव, अजय नारायण सिंह ने घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में तीन लोग घायल भी हुए थे। दुर्वासा के बेटे बांकेलाल ने मुकदमा दर्ज कराया। सनी ने बताया कि वह सुलह के लिए बांकेलाल को राजी करने में लगा था। लेकिन रितेश मौर्या और शंभू मौर्या के विरोध से उनको सजा हो सकती थी। इस मुकदमे में सनी जमानत पर छूटा था। जबकि उसका भाई टीका सिंह जेल में है। घटना के मुल्जिम सिंहासन यादव ने हत्या के लिए असलहे और कारतूस मुहैया कराए। 10 मार्च को सनी और युवराज बाइक से पहुंचे। रोजाना रात में आठ से नौ बजे के बीच गगहा चौराहे पर पहुंचने वाले रितेश मौर्या की गोली मारकर हत्या कर दी। गोरखपुर से भागकर दिल्ली पहुंचे। इसके बाद दोबारा लौटकर शंभू मौर्या की हत्या की।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago