‘मन की आवाज़ प्रतिज्ञा – 2’ में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बनी पूजा गौर, 15 से शुरू होगा प्रसारण

Estimated reading time: 1 minute

मुंबई। स्टार भारत के शो ‘मन की आवाज़ प्रतिज्ञा — 2’ में अभिनेत्री पूजा गौर ने मां के किरदार की विशेषताओं को समझने के लिए अपनी मां से प्रेरणा ली है। देश भर में दर्शकों ने मन की आवाज़ प्रतिज्ञा के सीजन -1 को काफी पसंद किया गया था। लॉकडाउन के दौरान इस शो के री—रन ने दर्शकों की पुरानी यादों को ताज़ा किया तो कास्ट क्रू भी इसके एपिसोड देखकर भावुक हो उठे थे। मन की आवाज़ प्रतिज्ञा के सीज़न — 2 की घोषणा से प्रशंसक और इस शो के एक्टर्स उत्साहित हैं। अभिनेत्री पूजा गौर इस नई सीरीज में एक मां के रुप में वापसी कर रही हैं जिसके लिए उन्होंने अपने घर में किए गए खास प्रयासों के बारे में बताया। खूबसूरत और प्रतिभाशाली पूजा गौर कहती हैं कि इतने वर्षों के बाद एक बार फिर प्रतिज्ञा के किरदार में दूसरे सीजन में वापसी को लेकर शुरू में मैं थोड़ी नर्वस हुई थी।

मां का किरदार अतिरिक्त चुनौती

परदे पर मां का किरदार निभाना मुश्किल ही नहीं, एक अतिरिक्त चुनौती के समान था। हम वास्तव में कभी भी मां की भावनाओं को गहराई तक नहीं समझते हैं, लेकिन मैंने इस किरदार के लिए अपनी मां की मदद ली। ताकि बिना किसी हिचक के रोल को आसानी से इसे निभा सकूं। मेरी मां को मेरे आस-पास होने को लेकर आश्चर्य होता था। मां से स्वभाविक सवाल पूछती थी। किरदार को निभाने के लिए मां की भावनाओं को समझना काफी जरूरी था। पूजा कहती है कि वह भाग्यशाली हैं कि उनकी तैयारी में मां ने मार्गदर्शन किया। इसके अलावा आन स्क्रीन बच्चे की भूमिका निभाने वाले बच्चों की मां से भी उन्होंने बातचीत की। बच्चों से गहरा नाता बनाने के लिए वह सेट पर उनके साथ खूब खेलती हैं।

15 मार्च से शुरू होगा प्रसारण

‘मन की आवाज़ प्रतिज्ञा 2’ में पूजा गौर सच का साथ देने वाली पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की भूमिका में नज़र आएंगी जो अपनी पेशेवर और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के बीच जूझती हुई दिखाई देंगी। अब देखना है की प्रतिज्ञा किस दिशा को चुनती है? पूजा गौर के अलावा इस नए सीजन के स्टार कास्ट में दर्शकों को अरहान बहल,अनुपम श्याम, अस्मिता शर्मा, चेतन हंसराज कई अन्य एक्टर शामिल हैं। 15 मार्च से रात 8:30 बजे केवल स्टार भारत पर ‘मन की आवाज़ प्रज्ञा सीजन — 2’ का प्रसारण शुरू होगा।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

6 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

6 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

7 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago