Categories: CrimeLatest News

गोरखनाथ इलाके में राह चलते उड़े रुपए, उठा ले गए राहगीर

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके में खेतान हॉस्पिटल के पास देसी शराब की दुकान के मुनीब के पास रखे 86 हजार रुपए सड़क पर उड़ गए। टेंपो सवार मुनीब के पास पालीथिन में रखे पैसे गिरने पर राहगीर होड़ मचाकर उठा ले गए। रास्ते में रुपए गिरने पर उसने दुकान मालिक और पुलिस को लूट की जानकारी दे दी। मुनीब की हरकत पर दुकान मालिक ने पुलिस अधिकारियों से माफी मांगी। घटना की सूचना पर गोरखनाथ के इंस्पेक्टर और क्राइम ब्रांच की टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी।

मालिक को पैसा देने जा रहा था मुनीब
गु​लरिहा के सरहरी बाजार में रिटायर बैंक मैनेजर दुर्गा प्रसाद की शराब की लाइसेंसी दुकान है। गुरुवार को दुकान की बिक्री का पैसा लेकर मुनीब विजय यादव अपने मालिक को देने उनके राजेंद्र नगर, 10 नंबर बोरिंग स्थित आवास पर जा रहा था। टेंपो में सवार मुनीब खेतान अस्पताल के पास पहुंचा। तभी अचानक पालीथिन बैग फटने से उसके रुपए सड़क पर गिरने लगे। अगल—बगल से गुजर रहे लोगों ने रुपए बटोर लिया। पैसे लेकर लोग चले गए। मुनीब ने देखा कि उसकी एक लाख 28 हजार की गड्डी से करीब 85 हजार रुपए गायब हो चुके हैं। इसलिए उसने दुकान मालिक को बताया कि बदमाशों ने पैसे लूट लिए हैं। कर्मचारी से लूट की बात सुनकर दुकान मालिक पहुंचे।

सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, जांच में सामने आया मामला
गोरखपुर सोनौली हाइवे के बरगदवां, खेतान अस्पताल के पास हुई लूट की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। छानबीन में लोगों ने बताया कि टेंपो में बैठे मुनीब के हाथ में झोले से पैसा गिरने पर लोग लेकर चले गए। दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि काफी देर तक लोग पैसे इक्ट्ठा किए। मुनीब ने उनको मना किया लेकिन कोई उसकी बात सुनने को तैयार नहीं था। पैसे पाकर कोई वहां पर पल भी नहीं रुका। सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। दुकान मालिक ने बताया कि 86 हजार रुपए सड़क पर गिरे थे। जिन्हें राह चलते लोग उठा ले गए। गोरखनाथ के थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने कहा कि कोई लूट नहीं हुई है। मुनीब के रुपए सड़क पर गिरकर​ उड़ने लगे तो पब्लिक उठा ले गई।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago